एक्सप्लोरर

Rishabh Pant: 99 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत, सिर्फ एक रन ने धोनी का रिकॉर्ड टूटने से बचाया

Rishabh Pant Nervous 90: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 99 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वो जानिए धोनी का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं.

Rishabh Pant Breaks MS Dhoni Record: बेंगलुरु में खेले जा रहे भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में ऋषभ पंत 99 रन बनाकर आउट हो गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पंत ने 105 गेंद में 99 रन बनाए, जिन्हें तेज गेंदबाज विलियम ने क्लीन बोल्ड किया. वो अब भारतीय क्रिकेट इतिहास के ऐसे केवल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जो महज एक रन के अंतर से शतक से चूक गए. उनसे पहले साल 2012 में एमएस धोनी 99 के स्कोर पर आउट हुए हैं.

ऋषभ पंत दूसरी पारी में तब बैटिंग करने आए जब विराट कोहली 70 रन बनाकर आउट हो गए थे. जब पंत क्रीज पर आए तो भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए थे. उसके बाद ऋषभ पंत और सरफराज खान ने ताबाड़तोड़ अंदाज में बैटिंग शुरू की. दोनों के बीच 177 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. सरफराज ने 150 रन बनाए, वहीं पंत की पारी 99 के स्कोर पर समाप्त हुई. वो अगर शतक पूरा कर लेते तो टेस्ट क्रिकेट में धोनी को पीछे छोड़ कर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाते. दोनों ने अब तक टेस्ट मैचों में 6-6 शतक लगाए हैं.

धोनी के बाद दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

एमएस धोनी ऐसे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे, जो 99 रन बनाकर आउट हो गए थे. दिसंबर 2012 में नागपुर में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जिसकी पहली पारी में धोनी 99 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए थे. उन्हें एलिस्टर कुक ने रन आउट किया था. वह मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था.

याद दिला दें कि पिछले 10 साल में कोई भारतीय बल्लेबाज टेस्ट मैचों में 99 के स्कोर पर आउट नहीं हुआ था. आखिरी बार मुरली विजय साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन के अंतर से सेंचुरी नहीं लगा पाए थे. उसके बाद अब ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 99 रन बनाकर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 99 रन बनाकर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ रहे. ये दोनों दिग्गज टेस्ट क्रिकेट में 10-10 बार महज एक रन के अंतर से शतक लगाने से चूक गए थे.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: सरफराज खान के शतक ने बढ़ाई शुभमन गिल की मुश्किलें! दूसरे टेस्ट में नहीं मिलेगी जगह?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget