एक्सप्लोरर

मौत का खतरा कहना सही या गलत? ऋषभ पंत के सेलिब्रेशन पर आई डॉक्टर की प्रतिक्रिया; जानें क्या कहा

ऋषभ पंत के बैकफ्लिप सेलिब्रेशन पर उनके डॉक्टर का रिएक्शन आया है. जिन्होंने साल 2022 में कार एक्सीडेंट में घायल होने पर पंत के रिकवरी में बहुत ज्यादा मदद की थी. उन्होंने पंत को चेतावनी दी है.

Rishabh Pant's Doctor Reacts On Backflip Celebration: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो शानदार शतकीय पारियां खेली थीं. पंत ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में पंत ने 118 रनों की पारी खेली थी. पहली पारी में शतक लगाने के बाद पंत ने बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया. लेकिन पंत के डॉक्टर को ये पसंद नहीं आया. पंत के डॉक्टर ने कहा कि सेलिब्रेशन बढ़िया था, लेकिन जरुरी नहीं था. 

पंत भाग्यशाली हैं कि वो जिंदा हैं- डॉक्टर डिनशॉ पार्डीवाला

पंत साल 2022 में एक भयानक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे. जिसके बाद डॉक्टर डिनशॉ पार्डीवाला ने पंत की रिकवरी में काफी मदद की थी. पार्डीवाला ने पंत के बैकफ्लिप सेलिब्रेशन पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने सेलिब्रेशन पर कहा कि जश्न बिल्कुल सही था, लेकिन गैर-जरुरी थी.

पार्डीवाला ने एक इंटरव्यू में कहा, “पंत ने जिमनास्ट के रूप में ट्रेनिंग ली है, वो देखने में बड़े लगते हैं, लेकिन वो काफी फुर्तीले हैं और वो काफी फ्लेक्सिबल हैं. यही वजह है कि वो हाल में ऐसी कलाबाजियां कर रहे हैं. यह अच्छी तरह से प्रैक्टिस किया हुआ और परफेक्ट मूव है- हालांकि ये गैर-जरूरी है.”

पार्डीवाला ने पंत के एक्सीडेंट के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि पंत बहुत भाग्यशाली हैं कि वो जिंदा हैं. पार्डीवाला ने कहा, “ पंत बहुत भाग्यशाली थे कि वो जिंदा बच गए- बहुत भाग्यशाली. इस तरह के एक्सीडेंट में, जहां कार पलट जाती है और फट जाती है, मौत का खतरा बहुत ज्यादा होता है.”

दूसरे टेस्ट में भी पंत से रहेगी शतक की उम्मीद

पंत ने पहले टेस्ट में दो शतक लगाए. हालांकि भारतीय टीम ये मैच हार गई. फैंस को दूसरे टेस्ट में पंत से शतक की उम्मीद रहेगी. फैंस चाहेंगे कि वो शतक लगाकर एक बार फिर से बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट करें. बता दें कि दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-  प्रैक्टिस सेशन है या WWE का रिंग? भारतीय कोच और गेंदबाज के बीच हुई लड़ाई! देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
David Warner Case: डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
डेविड वार्नर ने कोर्ट में क्या कुछ कहा? लगा था ये गंभीर आरोप
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, डेविड वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म, इस दिन सुनाई जाएगी सजा

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget