एक्सप्लोरर

Rinku Singh: धोनी नहीं, बल्कि अपने आइडल से प्रेशर को हैंडल करना सीखे हैं रिंकू सिंह, पढ़ें लेटेस्ट इंटरव्यू में क्या कुछ बताया

Rinku Singh on Ideal Cricketer: रिंकू सिंह ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, उनके आइडल धोनी नहीं बल्कि कोई और बाएं हाथ का बल्लेबाज है, जिन्होंने उन्हें प्रेशर हैंडल करना सिखाया है.

Rinku Singh Interview: पिछले करीब एक साल में साल में रिंकू सिंह का नाम काफी लोकप्रिय हो गया है. खासतौर पर आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए एक मैच के दौरान आखिरी पांच गेंदों पर 5 छक्के लगाकर मैच जिताने के बाद रिंकू सिंह का नाम विश्व क्रिकेट में लोकप्रिय हो गया. उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में भी खेलने का मौका मिला, और उन्होंने वहां भी उसी भूमिका को अच्छे से निभाया, जो वो आईपीएल में अपनी टीम केकेआर के लिए निभा रहे हैं.

रिंकू सिंह का आदर्श कौन है?

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज़ के पहले मैच में रिंकू सिंह ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर एक मुश्किल परिस्थिति में 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, और अपनी टीम को सिर्फ एक गेंद शेष रहते जीत दिला दी. इस छोटी और मैच विनिंग पारी के बाद रिंकू सिंह की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है. हालांकि, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई इस टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले ही टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने करियर के बारे में कई खुलासे किए हैं.

सुरेश रैना को अपना आइडल एंड इंसपिरेशन यानी आदर्श और प्रेरणा का स्त्रोत मानने वाले रिंकू सिंह ने अपने इस लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, मैं सुरेश रैना भैया का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता हूं. उन्होंने मेरे जीवन और करियर में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. उन्होंने बैट से लेकर पैड तक, सबकुछ में मेरी मदद की है. वो मुझे बिना मांगे भी सबकुछ भेज देते थे. वह मेरे लिए सबकुछ हैं. मुझे जब भी कोई संदेह होता है, तो रैन भैया को कॉल करता हूं. वह मेरे लिए बड़े भाई से भी बढ़कर हैं. उन्होंने मुझे सिखाया है कि प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं.

वर्ल्ड कप खेलना है सपना

रिंकू सिंह ने सुरेश रैना द्वारा दी गई सलाह के बारे में बताया कि, उन्होंने मुझसे कहा कि, टाइम ले, 4-5 बॉल ले, सेटल हो, फिर अपने हाथ खोल. उनके वो टिप्स और एडवाइज ने आईपीएल और भारतीय क्रिकेट टीम में मेरी खूब मदद की है.  

इसके अलावा रिंकू सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, "मैं अलिगढ़ से आईपीएल और इंडिया के लिए खेलने वाला पहला खिलाड़ी हूं, और हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह वर्ल्ड कप में अपने देश को रिप्रेजेंट करें. मैं भी वही सपना देख रहा हूं, और उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रहा हूं. मुझे जब भी, जहां भी, जिस भी फॉर्मेट में मौका मिलेगा, मैं अपना 100 पर्सेंट दूंगा."

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप टीम में जगह न मिलने पर रोहित शर्मा को लेकर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग, BCCI ने दी मंजूरी; जानिए कब और कहां होगा ये मैच
भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग, BCCI ने दी मंजूरी; जानिए कब और कहां होगा ये मैच
WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो
WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो
CSK Playoff Qualification Scenarios: अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए CSK के सभी समीकरण
अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए CSK के सभी समीकरण
CSK Vs SRH IPL 2026: 'ईशान-क्लासेन की साझेदारी टर्निंग प्वाइंट रही, पिच बल्लेबाजी के लिए...', पैट कमिंस का बयान वायरल
'ईशान-क्लासेन की साझेदारी टर्निंग प्वाइंट रही, पिच बल्लेबाजी के लिए...', पैट कमिंस का बयान वायरल

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
Embed widget