एक्सप्लोरर

Nagpur Pitch: रिकी पोंटिंग ने नागपुर टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया पिच तैयार करने की किसकी होती है जिम्मेदारी

Ricky Ponting: ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछले एक महीने से भारतीय पिचों को लेकर कई बयान आए हैं. हाल ही में नागपुर की पिच पर भी विवाद खड़े हुए हैं. अब रिकी पोंटिंग ने इस मुद्दे पर बात रखी है.

Ricky Ponting on Nagpur Pitch: भारतीय पिचों को लेकर पिछले एक महीने से ऑस्ट्रेलिया की ओर से कई बयान सामने आए हैं. कभी यह कहा गया है कि भारत में निष्पक्ष पिच तैयार नहीं की जाती तो कभी यह बयान आए कि भारत में अभ्यास मैच खेलने का कोई मतलब नहीं क्योंकि BCCI प्रैक्टिस मैचों में वैसी पिच प्रदान नहीं करता जैसी वास्तव में भारतीय पिचें होती हैं. इन सब बयानों के बीच नागपुर की पिच की तस्वीरें सामने आई तो विवाद और बढ़ गया.

दरअसल, नागपुर की पिच में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के ऑफ स्टम्प वाला हिस्सा सूखा रखा गया. न तो यहां पानी दिया गया और न ही रोलिंग की गई. इसके चलते यहां बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. भारतीय टीम प्रबंधन के कहने पर ऐसा किया गया था. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम में टॉप-8 में पांच बल्लेबाज बाएं हाथ के हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यहां बड़ी फजीहत होगी. नागपुर टेस्ट के पहले दिन यह देखा भी जा चुका है कि सिर्फ दाएं हाथ के बल्लेबाज ही पिच पर कुछ देर टिक पाए, वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए.

पिच को लेकर चल रहे इन विवादों के बीच अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में यही अंतर है कि ऑस्ट्रेलिया में पिच तैयार करने की जिम्मेदारी ग्राउंड्समैन पर ही होती है, उन्हें किसी तरह का निर्देश नहीं दिया जाता.

'हमारे यहां ग्राउंड्समैन से पिच के बारे में बात नहीं की जाती'
पोंटिंग ने 'ICC रिव्यू शो' में बातचीत करते हुए कहा, 'ऑस्ट्रेलिया से लेकर भारत तक में बस एक यही फर्क है कि ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ी या कोई अन्य व्यक्ति पिच को तैयार करने के बारे में कोई निर्देश नहीं देता. जब मैं खेलता था और मेरे बाद भी जितने कप्तान आए या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में से भी कोई शख्स ग्राउंड्समैन से पिच को लेकर बात नहीं करता. आपको यह ग्राउंड्समैन पर ही छोड़ देना चाहिए कि वह एक बेस्ट विकेट तैयार करें.'

'ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारत के पास यही तरीक है'
नागपुर की पिच पर पोंटिंग कहते हैं, 'बाकी सभी लोगों की तरह मुझे भी कुछ दिन पहले उस (नागपुर) की पिच देखने का मौका मिला. और जब से वह पिच नजर आई है, तब से यह सब बातें शुरू हुई हैं. वैसे, ऑस्ट्रेलिया को मात देना का भारत के पास यही सबसे अच्छा मौका है कि वह टर्निंग विकेट तैयार करवाए. वह ऐसा इसलिए भी करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि हमारे बल्लेबाजों को ऐसी पिचों पर दिक्कतें होती हैं और फिर उन्हें यह भी पता है कि उनके पास हमारे स्पिनर्स के मुकाबले अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं.' 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS 1st Test: घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया को मात देना मुश्किल, पिछले 10 साल में हारे हैं केवल 2 टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget