एक्सप्लोरर

Test Cricket: सफेद बॉल से क्यों नहीं खेला जाता है टेस्ट मैच, आखिर लाल गेंद का ही क्यों होता है इस्तेमाल?

Test Cricket: टेस्ट मैच लाल गेंद से ही क्यों खेले जाते हैं? सफेद बॉल का इस्तेमाल क्यों नहीं होता? यहां जानिए टेस्ट क्रिकेट से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब.

Why Test Cricket Played with Red Ball: क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला टेस्ट मैच साल 1877 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. उसके कई दशकों बाद वनडे क्रिकेट शुरू हुआ, जिसके साथ इस खेल में सफेद गेंद का भी आगमन हुआ. बहुत लंबे समय से टेस्ट मैच लाल गेंद और सीमित ओवरों का क्रिकेट सफेद गेंद से खेला जा रहा है. अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता होगा कि आखिर टेस्ट मैच लाल गेंद के बजाय सफेद बॉल से क्यों नहीं खेले जाते?

दिन में लाल गेंद देख पाना आसान

टेस्ट मैचों में लाल गेंद इस्तेमाल किए जाने के कई बड़े कारण हैं. एक मुख्य वजह यह है कि टेस्ट मैच दिन के समय खेले जाते रहे हैं, ऐसे में लाल गेंद को देख पाना आसान होता है. चूंकि लंबे फॉर्मेट के मैच में एक दिन 90 ओवर फेंके जाते हैं, ऐसे में सफेद की तुलना में लाल गेंद अधिक टिकाऊ भी साबित होती आई है. सफेद गेंद जल्दी पुरानी हो जाती है, लेकिन लाल गेंद को सही से सहेजा जाए तो वह 70-80 ओवर तक भी अच्छी हालत में बनी रह सकती है. टेस्ट मैचों में 80 ओवर के बाद गेंद बदले जाने का नियम है.

रिवर्स स्विंग है अहम पहलू

मौजूदा समय में सफेद गेंद विशेष रूप से जब नई रहती है, तब कई डिग्री स्विंग देखने को मिल सकती है. मगर खासतौर पर टी20 क्रिकेट आने के बाद वाईट बॉल मैचों में रिवर्स स्विंग का मजा बहुत कम देखने को मिलता है. 50 ओवर फॉर्मेट में जबसे दोनों छोर से नई गेंद का नियम लागू हुआ है तबसे वनडे मैचों में भी रिवर्स स्विंग कम ही देखने को मिलती है. ऐसा शायद इसलिए भी हुआ है क्योंकि सफेद गेंद में जल्दी क्रैक आने लगते हैं.

मगर लाल गेंद की उम्र अधिक होती है और 40-50 ओवर पुरानी गेंद रिवर्स होना शुरू हो जाती है. ऐसे में गेंद पुरानी और खस्ता हालत में होने के बाद भी गेंदबाजी टीम के लिए फायदेमंद साबित होती आई है. असल मायनों में समझें तो टेस्ट क्रिकेट में सफेद गेंद का इस्तेमाल होने से रिवर्स स्विंग का मजा किरकिरा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: कोहली-गंभीर के इंटरव्यू में बदला माहौल, जानें क्यों आया 'भीगे बादाम' का जिक्र

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
Watch: ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो
ईशान किशन का 'मॉन्स्टर सिक्स', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget