एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत कब और क्यों करते हैं 'बैकफ्लिप सेलिब्रेशन'? असली वजह कर देगी हैरान

Rishabh Pant Backflip Celebration: भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का बैकफ्लिप सेलिब्रेशन इस समय चर्चा में है. यहां जानिए कब और क्यों करते हैं पंत बैकफ्लिप सेलिब्रेशन.

Rishabh Pant Backflip Celebration: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर हर समय चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस समय पंत बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने ‘बैकफ्लिप सेलिब्रेशन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. पंत ने पहली बार IPL 2025 में ‘बैकफ्लिप सेलिब्रेशन’ किया था. इसके बाद पंत ने अब शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ भी ‘बैकफ्लिप सेलिब्रेशन’ किया है. यहां जानिए पंत कब और क्यों करते हैं ‘बैकफ्लिप सेलिब्रेशन.’

कब और क्यों करते हैं पंत बैकफ्लिप सेलिब्रेशन?

पंत साल 2022 में कार एक्सिडेंट में बुरी तरह चोटिल हो गए थे. इसके बाद वो लगभग दो साल तक क्रिकेट से दूर रहे. पंत ने इस एक्सीडेंट के बाद ही बैकफ्लिप मारकर सेलिब्रेट करना शुरू किया है. पंत इस तरह सेलिब्रेट कर अपनी खुशी जाहिर करते हैं. पंत का ये सेलिब्रेशन कहीं ना कहीं उनकी मुश्किलों से लड़ने की क्षमता को दिखाता है. यह बताता है कि वो किसी भी परिस्थिति से निकलकर बड़े मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है.

पंत ने आईपीएल में शतक जड़ने के बाद पहली बार बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट किया था. वहीं अब एक बार फिर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद बैकफ्लिप लगाकर सेलिब्रेट किया है. पंत को ‘स्पाइडी’ के नाम से भी जाना जाता है. पंत का ये सेलिब्रेशन उनके निकनेम से भी मेल है. बता दें कि पंत ने खुद अब तक ये खुलासा नहीं किया है कि वो इस तरह क्यों सेलिब्रेट करते हैं.

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक

पंत ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ा है. पंत ने 178 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली. इस पारी में पंत ने 12 चौके और 6 छक्के लगाए. पंत का ये सातवां टेस्ट शतक है. पंत इसी के साथ भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस शतक के साथ एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने टेस्ट में 6 शतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें-  गिल को आउट करने वाले गेंदबाज का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन? कप्तान को हाईएस्ट स्कोर बनाने से रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
टूट गए सारे रिकॉर्ड, भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में लिखा नया इतिहास
2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नजर
शोएब अख्तर की पाकिस्तान क्रिकेट में वापसी, नई भूमिका में आ सकते हैं नजर
भारत और पाकिस्तान इस दिन खेलेंगे सेमीफाइनल, नोट कर लें पूरा शेड्यूल
भारत और पाकिस्तान इस दिन खेलेंगे सेमीफाइनल, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर उग्रवादी हमला, 1 जवान शहीद
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
Embed widget