एक्सप्लोरर

बर्थडे स्पेशल: इंटरनेशनल क्रिकेट में 66,000 से अधिक मिनट और 46563 गेंदों का सामना करने वाले ऐसे बल्लेबाज़ थे राहुल द्रविड़

आज भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और टीम इंडिया की दीवार के रूप में पहचाने जाने वाले दिग्गज राहुल द्रविड़ अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं.

आज भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और टीम इंडिया की दीवार के रूप में पहचाने जाने वाले दिग्गज राहुल द्रविड़ अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट में सचिन के बाद देश के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज़ और देश के लिए किसी भी परिस्थिती में ढल जाने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान मिली.

लेकिन राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को वो चमकता सितारा रहे हैं जिन्होंने हमेशा मुश्किल वक्त में टीम के लिए जिम्मेदारी संभाली. 2003 विश्वकप में विकेटकीपर की भूमिका हो या फिर 2000 के बाद कई विदेशी दौरों पर देश के लिए पारी की शुरुआत करने की. वनडे क्रिकेट विश्वकप में 1999 में सबसे अधिक रन बनाते हुए टीम के लिए जी-जान लगाने की बात हो या फिर मुश्किल वक्त में देश की कमान संभालने की.

राहुल द्रविड़ ने हर परिस्थिति में ये बताया कि आखिर क्यों वो देश के दिग्गज क्रिकेटर हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट को क्या-क्या दिया है.

राहुल द्रविड़ को बेहतरीन टैक्निक और सॉलिड डिफेंस के लिए हमेशा क्रिकेट में जगत में याद किया जाता है और जब बात आज के दशक के क्रिकेटरों के साथ की जाए तो भी द्रविड़ किसी मामले में युवा बल्लेबाज़ों से पीछे नहीं हैं.

राहुल द्रविड़ ने अपने साढ़े पंद्रह साल लंबे करियर में कुल 13,288 रन बनाए. लेकिन इस दौरान उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जहां तक क्रिकेट जगत के दिग्गज भी नहीं पहुंच पाए.

द्रविड़ का दिलचस्प आंकड़ा:
आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं राहुल द्रविड़ से जुड़ा एक ऐसा फैक्ट जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि जहां अन-प्रोफेशनल क्रिकेट में कोई खिलाड़ी कुछ घंटों बल्लेबाज़ी नहीं कर पाता. वहां राहुल द्रविड़ ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कितना लंबा वक्त क्रीज़ पर बिताया.

# राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 286 पारियां खेलीं, जिसमें उन्होंने 44152 मिनट क्रीज़ पर बिताए. इनका औसत निकाला जाए तो द्रविड़ ने हर पारी में करीब 154 मिनट बल्लेबाज़ी की.
# वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कुल 605 पारियां खेली जिसमें उन्होंने 66000 से अधिक मिनट तक पिच पर अपना जलवा दिखाया. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में ये औसत 109 मिनट का हो जाता है.

अब बात करते हैं गेंदों के बारे में:
# राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट की 286 पारियों में कुल 31258 गेंदों का सामना किया. औसत के हिसाब से उन्होंने हर पारी में कुल 109 गेंदों का सामना किया. इतना ही नहीं ये टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदे खेलने का रिकॉर्ड भी है. जहां उनके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ नहीं पहुंच सका.
# वहीं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में खेली 605 पारियों में उन्होंने 46563 गेंदों का सामना किया. यानि कि हर पारी में लगभग 77 गेंदों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
Asian Games 2026 Cricket Schedule: Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Asian Games 2026 के ड्रा और ग्रुप की घोषणा, एक बार होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला! जानिए पूरी डिटेल
Vaibhav Sooryavanshi: 'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
'मेरी और रिंकू भैया की कुछ बात हुई थी तो...' फिफ्टी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget