एक्सप्लोरर

RCB vs KKR: कोहली पर भारी पड़ी लिन की पारी, केकेआर ने आरसीबी पर दर्ज की रॉयल जीत

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन के अर्द्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 28वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ छह विकेट की आसान जीत दर्ज की.

बेंगलुरू: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन के अर्द्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 28वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ छह विकेट की आसान जीत दर्ज की.

आरसीबी के द्वारा दिए गए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 19.1 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की.

केकेआर की ओर से सबसे अधिक लिन की 52 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक ने नौ गेंद में 23 रन बनाए.

लिन ने सुनील नारायण (27) के साथ पहले विकेट के लिए 59 और रोबिन उथप्पा (36) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की.

लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 36 जबकि मोहम्मद सिराज ने 40 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए.

मौजूदा सीजन में आरसीबी के खिलाफ केकेआर की यह दूसरी जीत है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच कोलकाता में हुए पहले मैच में भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

केकेआर की आठ मैचों में यह चौथी जीत है और टीम आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. आरसीबी की टीम सात मैचों में पांचवीं हार के बाद चार अंक के साथ सातवें नंबर पर है.

आरसीबी ने इससे पहले कप्तान विराट कोहली के नाबाद 68 रन की बदौलत चार विकेट पर 175 रन बनाए. कोहली ने 44 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और पांच चौके जड़े. उन्होंने मनदीप सिंह (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी भी की.

केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कुलदीप यादव ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया.

मैच में बारिश ने खलल डाली जिसकी वजह के खेल को लगभग आधे घंटे तक रोकना पड़ा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, जुरेल-जडेजा क्रीज पर मौजूद
LIVE: मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, जुरेल-जडेजा क्रीज पर मौजूद
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget