एक्सप्लोरर

मैच के बाद खुलकर बोले विराट कोहली ने बताई हार की वजह

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में शुरूआत शानदार नहीं रही है. आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने पहले मुकाबले में ही केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

नई दिल्ली/कोलकाता: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आईपीएल में शुरूआत शानदार नहीं रही है. आईपीएल में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने पहले मुकाबले में ही केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

खुद कप्तान कोहली ने भी इस हार के बाद जिम्मेदारी स्वीकारते हुए कहा कि 15-20 रन कम रहने की वजह से टीम मुश्किल में फंस गई. इसके साथ ही विराट ने ये भी साफ किया कि हार के पीछे वो खुद जिम्मेदार रहे.

कोहली ने मुकाबले के बाद कहा, ‘हम बल्लेबाजी के दौरान 15-20 रन और बना सकते थे, लेकिन हम ऐसा करने में सफल नहीं रहे. इस दौरान मैंने भी काफी धीमी बल्लेबाजी की. मैंने कई सारी डॉट गेंदें खेली और किसी भी तरह का मोमेंटम हासिल नहीं कर सका. मैच के अहम समय पर एक ही ओवर में मेरा और एबी डिविलियर्स के विकेट गंवाना टीम को महंगा साबित हुआ.'

इसके साथ ही विराट ने सुनील नारायण को भी केकेआर की जीत का असली हीरो बताते हुए कहा, 'सुनील नरीन अपनी बल्लेबाजी से मैच को अलग ही दिशा में लेकर चले गए. अगर आप मैच के पहले ओवर में 13 रन दे रहे हो, वो भी इस तरह के विकेट में, तो वापसी कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है.’

विराट के अलावा विनिंग टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक इस जीत से काफी संतुष्ट नज़र आए. उन्होंने मैच के हीरो सुनील नारायण की जमकर तारीफ की और कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है. हमारी टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. हम बस चाहते थे कि नारायण कुछ अच्छी गेंदे खेल ले.'

इसके साथ ही कार्तिक ने विराट और एबी डीविलियर्स की तारीफ करते हुए कहा, 'मैच में जब एबी डिविलियर्स और विराट कोहली खेल रहे थे तब हमारे लिए काफी मुश्किले खड़ी हो रही थी. वो दोनों शानदार खिलाड़ी हैं और दोनों अच्छा खेलते हैं. मैं बस उनका विकेट लेने के बारे में सोच रहा था और हम काफी खुशकिस्मत रहे कि हमें उनका विकेट मिल गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget