एक्सप्लोरर

SRH vs CSK: सीजन-11 में चौथी जीत के साथ टॉप पर पहुंची सीएसके

दीपक चहर और अंबाती रायडू के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 के 20वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में चार रन से हरा दिया. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली जीत के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में किंग्स इलेवन पंजाब को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है.

IPL 2018: दीपक चहर और अंबाती रायडू के शानदार प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 के 20वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में चार रन से हरा दिया. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली जीत के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में किंग्स इलेवन पंजाब को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है.

चेन्नई ने टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की है, वहीं हैदराबाद को दूसरी हार मिली है. पंजाब और चेन्नई के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई टॉप पर है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद की टीम अपने कप्तान केन विलियमसन (84) की शानदार पारी के बावजूद हासिल नहीं कर पाई और चार रनों से हार गई.

चेन्नई की ओर से दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिए पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. चहर ने रिकी भुई को खाता खोलने का मौका दिए बगैर शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया.

मैदान के एक छोर पर टीम की पारी को संभाले खड़े विलियमसन रन बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा था. 10 के कुल योग पर हैदराबाद के लिए मुसीबत बनकर खड़े चहर ने मनीष पांडे को भी पवेलियन भेज दिया.

मनीष, कर्ण शर्मा के हाथों लपके गए. उन्हें भी चहर ने खाता खोलने का मौका नहीं दिया. इसके बाद आए दीपक हुड्डा (1) केवल एक रन ही बना पाए थे कि वह भी चहर की ही गेंद पर रवींद्र जड़ेजा के हाथों लपके गए और हैदराबाद ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया.

शाकिब अल-हसन (24) ने चौथे विकेट के लिए कप्तान विलियमसन के साथ 49 रनों की साझेदारी की और टीम को 71 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर कर्ण ने शाकिब को रैना के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया.

अनुभवी बल्लेबाज यूसुफ पठान (45) ने विलियमसन के साथ मिलकर 79 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को 150 के स्कोर पर लाकर उसे जीत की उम्मीद दिखाई. लेकिन, ब्रावो ने विलियमसन को जडेजा के हाथों कैच आउट करा हैदराबाद की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया.

विलियमसन ने 51 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और पांच छक्के लगाए. इसके बाद टीम के खाते में सात रन और जुड़ पाए थे कि ठाकुर की गेंद पर पठान भी रैना के हाथों लपके गए.

रिद्धिमान साहा (नाबाद 5) और राशिद खान (नाबाद 17) ने अपनी कोशिश जारी रखी. एक समय पर टीम को दो गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी. राशिद ने चौका मारने के साथ ही टीम की जीत की उम्मीदों को हवा दे दी थी, लेकिन अगली गेंद पर वह कमाल नहीं कर पाए और टीम को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा.

इस पारी में चहर के अलावा, ठाकुर, कर्ण और ब्रावो को एक-एक विकेट मिला.

इससे पहले, चेन्नई के लिए भी पारी की शुरूआत खराब रही. 14 के कुल योग पर उसने वॉटसन (9) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया. वाटसन को भुवनेश्वर ने दीपक के हाथों कैच आउट कराया.

इसके बाद, फाफ डु प्लेसिस (11) के साथ रैना टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे, लेकिन राशिद ने प्लेसिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उन्हें ऋद्धिमान साहा ने स्टंप आउट किया.

प्लेसिस के आउट होने के बाद रायडू ने रैना के साथ टीम की पारी को संभाला और 112 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर उसे 144 के स्कोर तक पहुंचाया. इस बीच रायडू ने आईपीएल में इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया.

रायडू को 144 के स्कोर पर विलियमसन और सिद्धार्थ ने रन आउट कर चेन्नई का तीसरा विकेट गिराया. उन्होंने 37 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाए.

रैना ने इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 25) के साथ 38 रन जोड़े और पूरे ओवर समाप्त होने तक टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया. रैना ने भी इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए.

इस पारी में हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर और राशिद ने एक-एक विकेट लिया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget