एक्सप्लोरर

IND vs NED: एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने रवींद्र जडेजा, इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने रविवार (12 नवंबर) को नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में दो विकेट चटकाए. इसके साथ ही वह एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्याद विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बन गए.

Ravindra Jadeja World Cup Record: वर्ल्ड कप 2023 में रविवार (12 नवंबर) को रवींद्र जडेजा ने एक खास मुकाम हासिल किया. वह एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय स्पिनर बन गए. उन्हें इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए दो विकेट की दरकार थी, जो उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए आसानी से हासिल कर लिए.

नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में जडेजा ने 9 ओवर गेंदबाजी की और 49 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए. सबसे पहले उन्होंने मैक्स ओ'डोड को बोल्ड किया. यह विकेट हासिल करते ही उन्होंने अनिल कुंबले और युवराज सिंह के एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के भारतीय स्पिनर रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इसके बाद उन्होंने वान डेर मर्व को पवेलियन भेज दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. 

रवींद्र जडेजा के नाम इस वर्ल्ड कप में अब 16 विकेट हो चुके हैं. उन्होंने 9 मैचों में 18.25 की बॉलिंग एवरेज और 3.97 के लाजवाब स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करते हुए यह विकेट लिए हैं.

कुंबले ने 1996 और युवराज ने 2011 में किया था करिश्मा
जडेजा से पहले एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर का रिकॉर्ड अनिल कुंबले और युवराज सिंह के नाम था. अनिल कुंबले ने वर्ल्ड कप 1996 में 15 विकेट लिए थे. वहीं, युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप 2011 में 15 विकेट चटकाए थे. यहां खास बात यह है कि यह दोनों वर्ल्ड कप भारत की सह-मेजबानी में खेले गए थे.

जडेजा के पास इस रिकॉर्ड को और बड़ा करने का मौका
भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल मुकाबला खेलना है. इसके बाद अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाती है तो इस तरह जडेजा के पास दो और मैच होंगे. यहां भी जडेजा विकेट चटकाकर अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर सकते हैं.

कुलदीप यादव भी ले चुके हैं 14 विकेट
जडेजा के साथ ही कुलदीप यादव भी इस वर्ल्ड कप में लाजवाब गेंदबाजी कर रहे हैं. वह अब तक 14 विकेट ले चुके हैं. संभवतः सेमीफाइनल मैच में वह भी अनिल कुंबले और युवराज सिंह को पछाड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

World Cup 203 Top Stats: बल्लेबाजी औसत में कोहली, स्ट्राइक रेट में मैक्सवेल आगे; जानें वर्ल्ड कप 2023 के 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget