एक्सप्लोरर

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप

सिलीगुड़ी कॉरिडोर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक की है. वह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. ऐसे में सीनियर लेवल के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग से जुड़ी जानकारी सामने आई है.

चिकन-नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल और सेंट्रल फोर्स के सीनियर लेवल के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की है. उन्होंने इस बैठक में देश की इस्टर्न बॉर्डर (पूर्वी सीमाओं) पर सिक्योरिटी को लेकर समीक्षा की है. साथ ही उन्होंने मुख्य रूप से सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया है. बैठक 22 अगस्त को की गई है. 

इस अहम बैठक से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए अधिकारी ने बताया कि मीटिंग का मुख्य मकसद सीमा पर निगरानी बढ़ाना है. साथ ही सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्स, खुफिया एजेंसियों और राज्य के साथ प्रशासन के बीच तालमेल बेहतर करने पर जोर दिया गया है. इसके अलावा ट्रांयगुलर सिक्योरिटी ग्रिड यानी त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड बनाने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया गया है. इस मीटिंग में बॉर्डर्स पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सीनियर अधिकारियों ने इस अहम चर्चा में हिस्सा लिया है. 

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक

तीन दिवसीय राज्य के दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने इस बैठक को सिलीगुड़ी के बाहरी इलाके सुकना में की है. इस बैठक का महत्व इसलिए भी था क्योंकि सिलीगुड़ी नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के इंटरनेशनल बॉर्डर के करीब है. यह संकरा कॉरिडोर पूर्वोत्तर और देश के बाकी हिस्सों के बीच मुख्य जमीनी संपर्क मार्ग है. 

इससे पहले एसएसबी के एक कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा था कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर सबसे सेंसिटिव इलाकों में से एक है. यह 8 राज्यों को जोड़ता है. नेशनल सिक्योरिटी को लेकर बहुत अहम है. हमने असम के धुबरी, बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के चोपडा़ में तीन नए सैन्य ठिकाने बनाकर एक त्रिकोणीय ग्रिड तैयार किया है. उन्होंने चिकन्स नेक जमीनी हिस्से के चारों और ग्रिड बनाने की केंद्र की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया था.

नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
Advertisement

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget