एक्सप्लोरर

दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे. इससे पहले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने उनको लेकर बड़ी बात कही है. वह राजस्थान रॉयल्स में वैभव के साथ काम कर चुके हैं.

वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे, जिसकी कमान ईशान किशन के हाथों में है. 15 वर्षीय इस विस्फोटक बल्लेबाज को टूर्नामेंट में कम से कम 2 लगातार मैच खेलने का मौका मिल सकता है, अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंची तो वह 3 फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे. इससे पहले राहुल द्रविड़ ने उनको लेकर बड़ी बात कही है. उनका मानना है कि आगे चलकर वैभव रेड बॉल क्रिकेट में भी टॉप लेवल पर अपनी जगह बनाएगा और भारत के लिए हर फॉर्मेट खेलने वाला खिलाड़ी बन सकता है.

राहुल द्रविड़ IPL में वैभव सूर्यवंशी के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में जब डेब्यू किया था, RR के हेड कोच राहुल द्रविड़ ही थे. द्रविड़ का मानना है कि वाइट बॉल के मौकों और रेड बॉल क्रिकेट के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए वैभव के विकास को सावधानी से संभालने की जरुरत है. द्रविड़ ने एक कार्यक्रम में क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, "अच्छी बात है कि वैभव को IPL के जरिए भारत में वाइट बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उन्हें घरेलू सिस्टम में रेड बॉल क्रिकेट खेलने और इसमें अपना करियर बनाने का समय भी मिल रहा है."

द्रविड़ का मानना है कि वैभव को समय देना होगा, उनके साथ धैर्य बनाकर रखना होगा. उन्होंने कहा, "शायद उन्होंने वाइट बॉल क्रिकेट की तुलना में रेड बॉल क्रिकेट बहुत ज्यादा नहीं खेला. उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है. मेरा मानना है कि उसके साथ धैर्य बनाकर रखना होगा, उसे समय देना होगा. उसे शुरुआत में बहुत सफलता मिली है, लेकिन आने वाले समय में मुश्किल समय भी आएगा और मेरा मानना है कि उसके साथ लोगों को धैर्य रखना होगा."

यह भी पढ़ें- WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

राहुल द्रविड़ ने कहा, "वैभव को कुछ सफलता मिलेगी, लेकिन ऐसा समय भी आएगा जब चीजें उसके पक्ष में न चल रही हों. लेकिन वह सिर्फ 15 साल का है, उसे लंबा सफर तय करना है और हमें ये याद रखना चाहिए." द्रविड़ को भरोसा है कि वैभव आगे चलकर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाला खिलाड़ी बनेगा.

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनकी 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास में उनके नाम सिर्फ 1 अर्धशतक है, उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन है.

यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget