एक्सप्लोरर

रवींद्र जडेजा क्यों निशाने पर हैं? नंबर 5 पर फ्लॉप होने की वजह सामने आई

IND Vs ENG: जडेजा को नंबर 5 पर खेलने का मौका मिल रहा है. लेकिन जडेजा नंबर 5 पोजिशन पर छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हुए.

IND Vs ENG: रांची टेस्ट में नंबर 5 की पोजिशन पर खेलते हुए स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने जडेजा के फेल होने की वजह को बयां किया है. कुक का मानना है कि जडेजा तय ही नहीं कर पाए कि उन्हें अटैक करना चाहिए या फिर डिफेंस के साथ खेलना चाहिए. हालांकि ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन प्रदर्शन से कुक को मुरीद बना लिया है. कुक का कहना है कि जुरेल ने भारत को रांची टेस्ट में संकट से बाहर निकाला.

विराट कोहली और केएल राहुल के नहीं खेलने की वजह से जडेजा को नंबर 5 पर प्रमोट किया गया है. रांची में जडेजा 12 और 4 रन की पारी ही खेल पाए. कुक ने जडेजा के खेल की आलोचना की है. कुक ने कहा, ''जडेजा को नीचे ही बल्लेबाजी करनी चाहिए. रांची टेस्ट के बाद यह अच्छी तरह से साफ हो गया है कि जडेजा को ज्यादा ऊपर बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए. जडेजा के पास रन बनाने की क्षमता है. लेकिन जब प्रेशर की स्थिति होती है तो जडेजा तय नहीं कर पाते कि अटैकिंग क्रिकेट खेली जाए या फिर डिफेंसिव.''

जुरेल ने खेली बेहतरीन पारी

हालांकि कुक ने जडेजा को वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर बताया. कुक ने कहा, ''जडेजा नंबर एक ऑलराउंडर है. लेकिन वह नंबर 5 पर बल्लेबाजी नहीं कर सकते. जडेजा रिस्क नहीं लेते हैं. जडेजा की वजह से दूसरे खिलाड़ी पर प्रेशर आ जाता है. जुरेल अलग हैं. जुरेल के पास बैलेंस है. वह शानदार खिलाड़ी हैं.''

बता दें कि रांची टेस्ट में जुरेल टीम इंडिया के लिए जीत के हीरो साबित हुए. जुरेल ने पहली पारी में 90 रन की पारी खेली. दूसरी पारी में जुरेल ने नाबाद 39 रन बनाए. जुरेल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. जुरेल की बदौलत भारत ने रांची में ही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से नाम कर ली. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: भारत के 150 रन पूरे, लेकिन हार कंफर्म; तिलक-प्रिंस क्रीज पर मौजूद
Live: भारत के 150 रन पूरे, लेकिन हार कंफर्म; तिलक-प्रिंस क्रीज पर मौजूद
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget