एक्सप्लोरर

IND vs PAK: आखिरी ओवर में आपके दिमाग में क्या चल रहा था? जडेजा के इस सवाल पर हार्दिक पांड्या ने दिया मजेदार जवाब

Asia Cup 2022: एशिया कप में रविवार रात हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने 29 गेंद पर 52 रन का साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था.

Hardik Pandya and Ravindra Jadeja: एशिया कप (Asia Cup) में रविवार को हुए भारत-पाक (IND vs PAK) मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे थे. उन्होंने पहले गेंदबाजी में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और बाद में बल्लेबाजी में 17 गेंद पर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए. जब भारतीय टीम को जीत के लिए 3 गेंद पर 6 रन की दरकार थी, तब हार्दिक पांड्या ने ही छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी. इस पर जब रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने हार्दिक से सवाल पूछा तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया.

जडेजा ने पूछा, 'आखिरी ओवर में आपके दिमाग में क्या चल रहा था?' इस पर पांड्या ने कहा, 'सात रन मुझे कुछ ज्यादा लग नहीं रहे थे. क्योंकि लेफ्ट आर्म स्पिनर था. पांच फिल्डर थे बाउंड्री पर लेकिन मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा था. क्योंकि अगर वो 5 क्या 10 भी होते तो भी मुझे तो मारना ही था. तो मुझे उससे फर्क नहीं पड़ रहा था. मुझे पता था कि मुझसे ज्यादा दबाव गेंदबाज पर होगा.'

जडेजा ने इस दौरान हार्दिक से पिछली बार एशिया कप के दौरान लगी चोट से जुड़ा सवाल भी पूछा. एशिया कप 2018 में इसी मैदान पर हार्दिक इस कदर चोटिल हो गए थे कि उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था. इस पर हार्दिक ने कहा, 'मुझे सब याद आ रहा था. मैं यहां से स्ट्रेचर पर बाहर गया था, वही ड्रेसिंग रूम था. मुझे तो एक उपलब्धि सा लगता है कि जैसे चीजें हुई थी और फिर आज मैं यहां हूं तो यह यात्रा बहुत सुंदर लगती है. मैं यहां नितिन पटेल और सोहम देसाई को भी श्रेय दूंगा. इन्हीं की बदौलत मेरी इतनी अच्छी वापसी हो पाई.'

हार्दिक पांड्या भी यहां रवींद्र जडेजा से सवाल पूछते नजर आते हैं. पांड्या पूछते हैं, 'आप बताइये आज आपका बैटिंग ऑर्डर थोड़ा अलग था, परिस्थिति भी अलग थी. आपने बाएं हाथ के गेदंबाज के खिलाफ चांस लिया, आपके आज के मैच के दौरान माइंडसेट क्या था?' इस पर जडेजा कहते हैं, 'मुझे बैटिंग में प्रमोट किया तो मैंने सोचा कि मैं स्पिनर्स के खिलाफ रिस्क लूंगा. हम अपनी साझेदारी के दौरान आपस में जो बात कर रहे थे कि हम अपने शॉट खेलेंगे उससे भी काफी मदद हुई.'

यह भी पढ़ें...

Iranian Women in Football Stadium: 40 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ईरान की महिलाओं ने स्टेडियम जाकर देखा घरेलू फुटबॉल मैच

Virat Kohli: मेंटल हेल्थ से जुड़े सवाल पर कोहली ने फिर से तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हां, मैं मानसिक तौर पर कमजोर महसूस कर रहा था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget