एक्सप्लोरर

पहले दिन के बाद बोले अश्विन, 'उन्होंने टीम को मैच में बनाए रखा है'

पहले दिन के दो सेशन तक संघर्ष करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए दिन का सुखद अंत किया. दूसरे टेस्ट का पहला दिन जब खत्म हुआ तब साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: पहले दिन के दो सेशन तक संघर्ष करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे सेशन में शानदार वापसी करते हुए दिन का सुखद अंत किया. दूसरे टेस्ट का पहला दिन जब खत्म हुआ तब साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए थे. कप्तान फाफ डू प्लेसी 25 और केशव महाराज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.

लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया की असल वापसी करवाई टीम इंडिया के स्टार आर अश्विन ने. केपटाउन टेस्ट में महज़ 49 गेंदे फेंकने वाले अश्विन ने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया को मुकाबले में बनाए रखा.

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद खुद अश्विन ने प्रेस कॉंफ्रेस में कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि मैंने टीम को मुकाबले में बनाए रखा है. पहले मुकाबले में शानदार शुरूआत के बाद वो दूसरे सेशन में आसानी से हम पर बढ़त हासिल कर सकते थे. लेकिन मैंने उन्हें बांधे रखा.'

टीम इंडिया के इस स्टार स्पिनर ने पहले दिन के खेल में तीन विकेट चटकाने के बाद कहा, 'मैं मुकाबले से पहले पिछली चीज़ों के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोच रहा था. मेरी कोशिश गेंद को सिर्फ एक जगह पर डालने की थी. मैं क्रीज़ की हर पोज़ीशन से गेंदबाज़ी कर रहा था और उसे एंजॉय भी कर रहा था.'

दौरे पर अपनी तैयारियों के बारे में अश्विन ने कहा, 'मौजूदा समय में मैं सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं. जिसकी वजह से बीच में मुझे काफी ब्रेक मिल रहा है. इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है मैं उसके लिए तैयार रहता हूं. इसलिए ढीला पड़ने का तो सवाल ही नहीं है, आपको हमेशा तैयार रहना होता है.'

आर अश्विन को साल 2013 में जोहानिसबर्ग में एक भी विकेट नहीं मिल पाया था. जिसकी वजह से उनकी बहुत आलोचना हुई थी. इस मुकाबले में अतिं दिन टीम इंडिया मुकाबला जीत सकती थी लेकिन अश्विन समेत स्पिनर्स ने बेहद निराशाजनकर प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके; टीम में भेदभाव?
वैभव सूर्यवंशी को गंभीर कर रहे नजरअंदाज, लक्ष्मण ने दिए पूरे मौके
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसके नाम? शे होप बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह
भारत के खिलाफ शानदार पारियां खेलकर बढ़ी शे होप की टेंशन, चौंका देगी वजह

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget