एक्सप्लोरर

मांकडिंग में हुए बदलाव पर रविचंद्रन अश्विन ने दी प्रतिक्रिया, गेंदबाजों को दिया ये खास संदेश

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि गेंदबाजों को अब उन बल्लेबाजों को आउट करने में कोई संशय नहीं होना चाहिए जो गेंद डालने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल आते हैं.

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमसीसी के नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट नियम के संबंध में संशोधन के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को अब उन बल्लेबाजों को आउट करने में कोई संशय नहीं होना चाहिए जो गेंद डालने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल आते हैं. 

गौरतलब है कि क्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने इस महीने के शुरू में विवादास्पद रन आउट नियम को नियम 41 ‘अनुचित खेल’ से हटाकर नियम 38 में शामिल किया, जो वैध तरीके से रनआउट से संबंधित है. एमसीसी ने अपनी संहिता में 9 बदलाव किये, जिसमें से एक यही है जो इस साल अक्टूबर से प्रभावी हो जायेगा. 

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि गेंदबाजों के छोर के बल्लेबाजों को रनआउट करने की अपील नहीं करने का फैसला करियर को खराब करने वाला हो सकता है. इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के एक मैच में इंग्लैंड के जोस बटलर को इसी तरह से आउट करके इस नियम की वैधता पर बहस को हवा देने वाले अश्विन ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा, मेरे साथी गेंदबाजों, कृप्या समझें. नॉन स्ट्राइकर छोर पर एक अतिरिक्त कदम आपके पूरे करियर को खत्म कर सकता है. 

उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि अगर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज स्ट्राइक पर आ जाये तो वह एक छक्का जड़ सकता है और ऐसा उसके एक अतिरिक्त कदम की वजह से हुआ. वहीं स्ट्राइकर बल्लेबाज शायद आउट हो जाता. अगर आप एक विकेट लेते हो तो आप अपने करियर में आगे बढ़ोगे, जबकि अगर आपकी गेंद पर छक्का लगा तो आपका करियर नीचे की ओर आ सकता है, तो इसका असर काफी बड़ा हो सकता है." अश्विन ने आगे कहा, "इसलिये मेरी राय है कि गेंदबाजों के दिमाग में नॉन स्ट्राइकर छोर पर रनआउट करने के बारे में कोई संशय नहीं होना चाहिए. यह एक महत्वपूर्ण नियम है."

यह भी पढ़ें- 

IPL 2022: केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक करेंगे ओपनिंग, जानें कैसी हो सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: एमएस धोनी से लेकर श्रेयस अय्यर तक, जानें सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget