एक्सप्लोरर

चयनकर्ताओं ने टीम चुनने में कर दी चूक, रविचंद्रन अश्विन ने Champions Trophy से पहले बताई टीम इंडिया की कमी

India Squad For Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड पर Ravichandran Ashwin ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने टीम इंडिया की कमी बताई है.

Ravichandran Ashwin on Team India Selection Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड पर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने सवाल उठाए हैं. जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में चयनकर्ताओं ने सिर्फ 3 तेज गेंदबाजों को टीम में जगह दी है, लेकिन अश्विन इस बात से हैरान हैं कि टीम इंडिया 5 स्पिन गेंदबाजों के साथ दुबई रवाना हुई है. जब प्रारंभिक स्क्वाड सामने आया उसमें चार स्पिन गेंदबाजों को रखा गया था, लेकिन बुमराह की गैरमौजूदगी के बीच वरुण चक्रवर्ती को वनडे टीम में मौका मिला.

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से निराशा व्यक्त करके बताया कि टीम सिलेक्शन में चयनकर्ताओं ने ब्लंडर किया है. उनके अनुसार भारतीय टीम में 2 स्पिन गेंदबाज अधिक हैं. साथ ही उन्होंने यशस्वी जायसवाल को रिजर्व लिस्ट में शामिल किए जाने की आलोचना की.

5 स्पिनर ले जाना सबसे बड़ी भूल

रविचंद्रन अश्विन ने कहा, "मुझे यह समझ नहीं आता कि हम दुबई 5 स्पिन गेंदबाजों के साथ क्यों गए हैं. 5 स्पिन गेंदबाज और दूसरी ओर हमने यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है. मैं समझ सकता हूं कि आमतौर पर हम दौरों पर 3-4 स्पिनर लेकर जाते हैं, लेकिन दुबई के लिए 5 स्पिनर, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता."

गड़बड़ा जाएगा टीम कॉम्बिनेशन

अश्विन अनुसार भारतीय टीम 2 ज्यादा स्पिन गेंदबाजों के साथ दुबई रवाना हुई है. अश्विन ने कहा, "हमारे 2 लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाज, हार्दिक पांड्या के साथ सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड हैं. अक्षर और जडेजा खेलेंगे, हार्दिक और कुलदीप भी खेलेंगे. अब अगर आप वरुण चक्रवर्ती को भी खिलाना चाहते हैं तो एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ेगा और हार्दिक दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. नहीं तो आपको तीसरा तेज गेंदबाज लाने के लिए एक स्पिनर को बाहर करना होगा." अश्विन ने यह भी सवाल उठाया कि क्या टीम इंडिया दुबई की पिचों से बहुत ज्यादा टर्न मिलने की उम्मीद कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Mumbai Indians की हार से मचा बवाल, अंपायरिंग पर उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget