एक्सप्लोरर

Ravichandran Ashwin ने छेड़ दी LBW आउट के नियम को लेकर बहस, ‘ब्लाइंड स्पॉट’ को लेकर कही यह बात

Ashwin Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने एलबीडब्ल्यू के निमय को लेकर कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं.

Ravichandran Ashwin Team India: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि अगर बल्लेबाज स्विच हिट लगाने के प्रयास में चूक जाता है तो गेंद के लेग साइड के बाहर टप्पा खाने के बावजूद उसे पगबाधा आउट दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए. स्विच हिट में दाएं हाथ का बल्लेबाज अचानक बाएं और बाएं हाथ का बल्लेबाज का अचानक दाएं हाथ का बल्लेबाज बनकर शॉट खेलता है.

मौजूदा नियमों के अनुसार अगर गेंद लेग स्टंप के बाहर टप्पा खाई है तो इसके विकेटों पर लगने की पूरी संभावना होने के बावजूद बल्लेबाज को पगबाधा आउट नहीं दिया जा सकता. यह बल्लेबाजों के लिए ‘ब्लाइंड स्पॉट’ माना जाता है जहां गेंद को देखने में दिक्कत होती है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मेरा सवाल यह नहीं है कि वह रिवर्स स्वीप खेल सकता है या नहीं, यह नकारात्मक गेंदबाजी (लेग स्टंप के बाहर गेंद को टप्पा खिलाना) लाइन है या नहीं, मेरा नजरिया पगबाधा को लेकर है. यह अनुचित है कि इसे पगबाधा नहीं दिया जाता.’’

टेस्ट क्रिकेट में 442 विकेट चटकाने वाले अश्विन ने कहा, ‘‘बल्लेबाजों को स्विच हिट लगाने दीजिए लेकिन उनके चूकने पर हमें पगबाधा का मौका दीजिए. अगर बल्लेबाज पलट गया है तो आप कैसे कह सकते हैं कि वह पगबाधा नहीं है. अगर उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों में आउट देना शुरू कर दिया तो गेंदबाजी और बल्लेबाजी के बीच कुछ बराबरी स्थापित की जा सकेगी.’’

अश्विन भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में संपन्न पांचवें टेस्ट के संदर्भ में कह रहे थे जहां मेजबान टीम ने जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के नाबाद शतक से 378 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया और पांच मैच की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी. उन्होंने कहा, ‘‘उस मैच में यह जो रूट और जॉनी बेयरस्टो का रुख था. रूट ने लगभग 10 शॉट खेले जहां वह पूरी तरह से पलट गया और रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया.’’

अश्विन ने कहा, ‘‘उसने 10 बार शॉट खेला लेकिन नौ बार चूक गया. 10वें मौके पर बल्ले का निचला किनारा लगा. इस बीच बेयरस्टो लगातार गेंदों पर पैड मारते रहे.’’

अश्विन ने कहा कि जब रूट ने ‘स्विच’ किया तो यह उनके लिए ‘ब्लाइंड स्पॉट’ नहीं रह गया और उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह खड़े होते हुए रिवर्स स्वीप खेला. उन्होंने कहा, ‘‘यहां मेरा नजरिया अलग है. एक गेंदबाज के रूप में मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि मैं ओवर द स्टंप बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी कर रहा हूं और मैंने लेग साइड पर अधिक क्षेत्ररक्षक लगाए हैं. आप दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में खड़े हैं लेकिन आप रिवर्स स्वीप खेलते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह हिट करते हैं.’’

अश्विन ने कहा, ‘‘लेकिन जब रूट ने ऐसा किया तो वह ब्लाइंड स्पॉट के कारण पगबाधा नहीं हुआ. यह ब्लाइंट स्पॉट तब है जब आप अपने सामान्य तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हों. जब आप रिवर्स स्वीप खेलते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह खड़े होते हैं तो यह ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता.’’

यह भी पढ़ें : KL Rahul से शादी पर Athiya Shetty ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उम्मीद है मुझे भी...

IND vs ENG: दूसरे वनडे में विराट कोहली की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget