एक्सप्लोरर

Ravichandran Ashwin: फेक आईडी के जाल में फंसे अश्विन! रोहित की वाइफ समझकर दिया जवाब, फिर किया डिलीट

R. Ashwin: रविचंद्रन अश्विन एक मजेदार घटना की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह को 'एक्स' मैसेज किया और फिर उसे डिलीट कर दिया.

Ravichandran Ashwin Ritika Sajdeh: भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया पर उस समय एक अजीबोगरीब गलती का शिकार हो गए, जब उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के नाम से चल रहे एक फर्जी अकाउंट को असली समझकर रिप्लाई कर दिया. हालांकि, गलती का एहसास होने के बाद अश्विन ने तुरंत अपना पोस्ट डिलीट कर दिया.

फर्जी रितिका सजदेह की जाल में फंसे अश्विन
यह घटना भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया से सिडनी टेस्ट हारने के बाद हुई और टीम ने सीरीज 1-3 से गंवा दी. रविचंद्रन अश्विन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर @Nishitha018 नाम के यूजर की टिप्पणी का जवाब दिया, जिसकी प्रोफाइल पर रितिका का नाम और तस्वीर थी. इसे असली अकाउंट समझकर अश्विन ने लिखा, "हाय रितिका, कैसी हो? छोटे बच्चे और परिवार को मेरा प्रणाम कहना."

हालांकि, जब यूजर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "मैं ठीक हूं, अश्विन अन्ना," तब रविचंद्रन अश्विन को यह समझ में आ गया कि यह अकाउंट फर्जी था. इसके बाद उन्होंने अपना मैसेज तुरंत डिलीट कर दिया.

Ravichandran Ashwin: फेक आईडी के जाल में फंसे अश्विन! रोहित की वाइफ समझकर दिया जवाब, फिर किया डिलीट

क्या है रितिका का रियल अकाउंट
रितिका सजदेह के रियल एक्स अकाउंट की यूजर आईडी @ritssajdeh है. जिस पर रितिका 43 यूजर्स को फॉलो कर रही हैं और उनके 2,49,838 फॉलोअर्स हैं. रितिका ने अपने रियल अकाउंट में 602 पोस्ट किए हैं और उन्होंने अपना एक्स अकाउंट मार्च 2010 में बनाया था.

रितिका सजदेह और रोहित शर्मा ने नवंबर में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम 'अहान' रखा गया. इसके चलते रोहित ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लिया था. उनकी गैरमौजूदगी में भारत ने वह मैच जीता था. रोहित दूसरे टेस्ट में टीम में लौटे, लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्होंने सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया. भारत यह मैच 6 विकेट से हार गया और सीरीज भी हार गया.

अब सिर्फ आईपीएल खेलेंगे अश्विन
गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. ऐसे में अश्विन अब सिर्फ आईपीएल मैचों में ही नजर आएंगे. रविचंद्रन अश्विन ने 212 आईपीएल मैचों में 29.82 की औसत से 180 विकेट लिए हैं और 800 रन भी बनाए हैं. जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है.

यह भी पढ़ें:
BGT 2024-25 Audience Attendance: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बना बड़ा रिकॉर्ड, भूटान की आबादी से ज्यादा दर्शक रहे स्टेडियम में मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
IND vs WI 5th T20I Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20, सीरीज 2-2 से बराबर
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
बेंगलुरु में पहले बारिश फिर ईशान-नमन का तूफान, चौकों-छक्कों की बरसात के बाद मैच रद्द
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget