एक्सप्लोरर

भारतीय टीम की दशा-दिशा तय करेंगे अगले 18 महीने: कोच शास्त्री

होम ग्राउंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब विदेशी जमीन पर नई चुनौतियों के लिए तैयार है. मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि अगले 18 महीने ‘इस भारतीय क्रिकेट टीम’ की दशा और दिशा तय करेंगे.

मुंबई: होम ग्राउंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब विदेशी जमीन पर नई चुनौतियों के लिए तैयार है. मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि अगले 18 महीने ‘इस भारतीय क्रिकेट टीम’ की दशा और दिशा तय करेंगे.

शास्त्री ने कहा कि टीम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरों में उसे किस तरह की चुनौती का सामना करना है.

मुख्य कोच ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं हुए हैं और इससे खिलाड़ियों को आगे की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी.

शास्त्री ने टीम की साउथ अफ्रीका रवानगी से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि पिछले चार पांच सालों से साथ में हैं और यह तय है कि यह अनुभव उनके काफी काम आएगा. परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी लेकिन जैसे मैंने पहले कहा था कि अगला डेढ़ साल इस भारतीय क्रिकेट टीम की दशा और दिशा तय करेगा और पूरी टीम इससे अच्छी तरह वाकिफ है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आगे साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मैच खेलने हैं और मैं अभी यही कह सकता हूं कि 18 महीने के बाद यह बेहतर क्रिकेट टीम होगी. ’’

भारत ने हाल में खत्म हुई सीरीज में श्रीलंका को हराया. इससे पहले उसने घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को पराजित किया.

विदेशी दौरों के दौरान भारतीय बल्लेबाजों की तेज और उछाल लेती पिचों पर खेलने की क्षमता चर्चा का विषय रहता है और शास्त्री ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजों के पास भी अच्छा मौका है.

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह हमारे बल्लेबाजों के लिये मुश्किल होने जा रहा है तो हमारा काम उनके बल्लेबाजों को भी मुश्किल में डालना है. ’’ मुख्य कोच ने इसके साथ ही खिलाड़ियों से चुनौती का सामना करने के लिए कहा.

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनौतीपूर्ण होगा. हम सभी जानते हैं कि साउथ अफ्रीका का दौरान कितना कठिन होता है लेकिन इस पेशे का यह सुंदर पक्ष है. चुनौती का डटकर सामना करने के लिए हम तैयार हैं. ’’ शास्त्री ने कहा, ‘‘हमने तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और वहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. हमने इंग्लैंड और श्रीलंका में अच्छा खेल दिखाया. इसलिए हम अच्छी तरह से तैयार हैं और ये खिलाड़ी पिछले चार पांच वर्षों से साथ में हैं और इससे मदद मिलेगी. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget