एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- चहल से बेहतर हैं राशिद खान

अफगानिस्तान के पूर्व कोच और स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल के विशेषज्ञ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की तुलना में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान बेहतर लेग स्पिनर हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा से स्पिनरों का जलवा रहा है खास तौर पर लेग स्पिनरों का. पिछले कुछ सीजन में लेग स्पिनरों ने खूब विकेट निकाले हैं. पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले के नाम तो बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड तक है. 11वें सीजन में लेग स्पिनर मुंबई इंडियंस के मयंक मार्केंडे का जलवा देखने को मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद के अफगानी स्पिनर राशिद खान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के युजवेन्द्र चहल भी अपनी टीमों के लिए विकेट निकाल रहे हैं. इन दोनों के बीच कौन सा गेंदबाज बेहतर है इस पर बहस तेज हो गई है.    

अफगानिस्तान के पूर्व कोच और स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल के विशेषज्ञ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की तुलना में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान बेहतर लेग स्पिनर हैं. जोंस इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल के विशेषज्ञ हैं. जोंस से एक प्रशंसक ने ट्विटर पूछा कि चहल और राशिद में कौन सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं तो जोंस ने राशिद का नाम लेने में जरा भी संकोच नहीं किया.

जोंस ने कहा," मैं चहल का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन राशिद का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैं अफगानिस्तान का राष्ट्रीय कोच रह चुका हूं और मुझे पता है कि वह मैदान पर कैसे गेंदबाजी करते हैं. वह गेंद को दोनों तरफ स्पिन करा सकते हैं और चार अलग-अलग तरीके से गेंद को पकड़ते हैं. वह एक सुपर स्टार है. "

क्या कहते हैं आंकड़े

राशिद और चहल के प्रदर्शन को देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में राशिद खान का प्रदर्शन चहल से बेहतर दिखता है. भारत के लिए चहल ने भी शानदार गेंदबाजी की है लेकिन विकेट लेने के मामले में वो राशिद से पीछे हैं.  चहल ने 23 वनडे मैच में 43 विकेट झटके हैं. वहीं 21 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उनके नाम 35 विकेट दर्ज हैं. हाल ही में चहल ने टी 20 क्रिकेट में 6 विकेट लेने का कारनामा किया था. दूसरी तरफ राशिद की बात करें तो उन्होंने 44 वनडे मुकाबलों में 100 विकेट झटके हैं जो सबसे तेज है. वहीं 29 टी-20 मैच में उन्होंने 47 विकेट अपने नाम किया है. राशिद के नाम वनडे रिकॉर्ड भी है उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 रन देकर सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था.

आईपीएल में प्रदर्शन

अगर आईपीएल की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. पिछले साल आईपीएल डेब्यू करने वाले राशिद ने अब तक कुल 17 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें 19 विकेट हासिल किया है जबकि चहल ने 59 मैचों में 73 विकेट अपने नाम किए हैं. आईपीएल में उसे ही बेहतर स्पिनर माना जाता है जिसके सामने बल्लेबाज रन न बना सके और इस मामले में राशिद चहल से आगे हैं. राशिद ने जहां 6.43 की इकॉनमी से रन दिए हैं तो. चहल ने 7.91 की इकॉनमी से रन दिए.


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget