एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु ने जीत के लिए खेला दांव

रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु ने जीत के लिए खेला दांव

 


 


 


रणजी ट्रॉफी: तमिलनाडु ने जीत के लिए खेला दांव

राजकोट: बाबा इंद्रजीत (138) और कप्तान अभिनव मुकुंद (122) की शतकीय पारियों की मदद से तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच के चौथे दिन बुधवार को अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 356 रनों पर घोषित कर मुंबई को 251 रनों का लक्ष्य दिया. दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई की पृथ्वी शॉ (नाबाद 2) और प्रफुल्ल वाघेला (नाबाद 3) की सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट पांच रन बना लिए हैं.


 


तमिलनाडु ने इस मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया है. मुंबई जैसी मजबूत टीम के लिए 251 रन एक दिन में बनाना मुश्किल बात नहीं है, लेकिन तमिलनाडु ने अपनी पारी घोषित कर जीत हासिल करने के लिए दावं खेला है. उसके गेंदबाज पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं और पांचवें दिन टीम उन्हीं के दम पर मुंबई की ऑल आउट कर जीत हासिल करना चाहेगी. उसके पास पूरे दस विकेट हासिल करने के लिए एक पूरा दिन है.


 


चौथे दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी तमिलनाडु को अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे श्रीधर राजू (28) और कप्तान मुकुंद ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े. राजू, बलविंदर संधू की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए.


 


इसके बाद मैदान पर उतरे इंद्रजीत ने कप्तान के साथ पारी को आगे बढ़ाया और रन बनाने में थोड़ी तेजी दिखाई. कप्तान के साथ मिलकर इंद्रजीत ने दूसरे विकेट के लिए 4.35 की औसत से 185 रन जोड़े. 249 के कुल स्कोर पर अक्षय गिराप ने मुकुंद को पवेलियन भेजा. 


 


टीम मजबूत स्थिति में थी. इसी का फायदा उठाते हुए तमिलनाडु ने तेज खेलने की रणनीति अपनाई. मुकुंद के बाद बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक ने आते से ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया. उन्हें देखकर दूसरे छोर पर खड़े इंद्रजीत ने भी रनगति बढ़ाई. 


 


कार्तिक ने 16 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाए और इंद्रजीत के साथ तीसेर विकेट के लिए 5.1 ओवरों में 6.56 की औसत से 34 रन जोड़े. कार्तिक 283 के कुल स्कोर पर संधू का शिकार बने. 


 


इंद्रजीत ने तेजी से रन बनाना जारी रखा. उन्होंने विजय शंकर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए सात ओवरों में 6.71 की औसत से 47 रन जोड़े. शंकर, विजय गोहिल की गेंद पर आउट हुए. गोहिल के बाद शार्दुल ठाकुर की गेंद पर इंद्रजीत भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 169 गेंदें खेलीं और 13 चौके तथा एक छक्का लगाया. 


 


बाबा अपराजित (2) के आउट होने के साथ ही तमिलनाडु ने पारी घोषित कर दी. कौशिक गांधी 10 रनों पर नाबाद लौटे. तमिलनाडु की कोशिश दिन का खेल खत्म होने में बचे पांच ओवरों में मुंबई के कुछ विकेट लेकर उसे परेशानी में डालने की थी लेकिन शॉ और वाघेला ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया. विकेट लेने के लिए मुकुंद ने अपने तीन शीर्ष गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन वे विकेट हासिल नहीं कर सके.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget