एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: पाटीदार के शतक से मजबूत स्कोर की ओर बढ़ा मध्य प्रदेश

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में चार मैच खेले जा रहे हैं

रजत पाटीदार (नाबाद 110) की शतकीय पारी के दम पर मध्य प्रदेश ने डिंडिगुल में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन तमिलनाडु के खिलाफ अपने कदम मजबूत स्कोर की तरफ बढ़ा दिए हैं. एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर जारी इस मैच के पहले दिन का अंत मध्य प्रदेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 214 के स्कोर के साथ किया. भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन सिर्फ एक विकेट ही ले पाए.

पाटीदार ने अभी तक 254 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे हैं. उनके अलावा आर्यमन बिरला ने 166 गेंदों में छह चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली.

कप्तान नमन ओझा ने 92 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए.

केरल बनाम हैदराबाद

तिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर कॉलेज ग्राउंड में खेले जा रहे इस ग्रुप के एक अन्य मैच में केरल ने हैदराबाद के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 231 रनों के साथ किया.

केरल के लिए सलामी बल्लेबाज जलज सक्सेना ने 57 रन बनाए. संजू सैमसन ने 53 रनों का योगदान दिया. कप्तान सचिन बेबी 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अभी तक 132 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके लगाए हैं.

बंगाल बनाम हिमाचल प्रदेश

नादौन के अटल बिहारी स्टेडियम में इसी ग्रुप के एक और मुकाबले में बंगाल ने मेजबान हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच के पहले दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 266 के स्कोर के साथ किया है.

बंगाल के लिए अभी तक सबसे ज्यादा 55 रन कप्तान मनोज तिवारी ने बनाए हैं. उनके अलावा अनुस्तुप मजूमदार ने 52 रनों का योगदान दिया. हिमाचल के लिए पंकज जायसवाल और ऋषि धवन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

पंजाब बनाम आंध्र प्रदेश

विशाखापट्टनम में इसी ग्रुप का एक और मैच पंजाब और आंध्र प्रदेश के बीच खेला जा रहा है जिसमें पंजाब ने खराब शुरुआत से बाहर निकल कर दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 261 के स्कोर के साथ किया.

पंजाब को यहां तक लाने में कप्तान मनदीप सिंह (68), सनवीर सिंह (नाबाद 63), युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (56) का अहम योगदान रहा. पंजाब ने चार के कुल स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे. इसके बाद इन तीनों बल्लेबाजों ने टीम को संभाला.

सनवीर के साथ अर्पित पन्नू 13 रन बनाकर खेल रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के लिए बंदारू अयप्पा ने तीन और कर्ण शर्मा ने दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा - हम एक वर्ल्ड चैंपियन...
दूसरा टी20 हारने पर बोले गौतम गंभीर, कहा - हम एक वर्ल्ड चैंपियन...
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget