एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र ने बंगाल पर 44 रन की बढ़त हासिल की, पहली बार खिताब जीतना तय

रणजी ट्रॉफी: पांचवें दिन पहले सेशन में सौराष्ट्र ने बंगाल को 381 रन पर ऑल ऑउट करके पहली पारी में 44 रन की बढ़त हासिल की है.

रणजी ट्रॉफी: राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पांचवें दिन सौराष्ट्र ने पहली पारी में बंगाल को 381 रन पर ऑल ऑउट कर दिया है. सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे. इसलिए सौराष्ट्र को पहली पारी में बंगाल पर 44 रन की बढ़त हासिल हुई है. चूंकि यह मैच का पांचवां दिन है इसलिए पहली पारी में बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब होगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर जीत का एलान पांचवें दिन का खेल खत्म होने के बाद ही होगा.

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बंगाल सौराष्ट्र से पहली पारी के आधार पर 71 रन पीछे था. बंगाल ने पांचवे दिन 6 विकेट के नुकसान पर 354 रन से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन 361 के स्कोर पर बंगाल को बड़ा झटका लगा. 63 रन पर खेल रहे मजूमदार को उनादकट ने पवेलियन वापस भेजा. 361 के स्कोर पर ही आकाशदीप बिना खाता खोले रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.

लगातार दो विकेट गिरने के बाद सौराष्ट्र का पहली पारी में बढ़त हासिल करना औपचारिकता रह गई थी. इसके बाद सौराष्ट्र ने 370 के स्कोर पर बंगाल का नौवां विकेट गिराया. 381 के स्कोर पर उनादकट ने बंगाल के आखिरी बल्लेबाज ईशान को आउट करके पूरी टीम को समेट दिया.

बंगाल के लिए सुदीप ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. वहीं साहा ने 64 और मजूमदार ने 63 रन बनाकर बंगाल की पारी मजबूती देने की कोशिश की. सौराष्ट्र के लिए धमेंद्र ने 3 विकेट लिए. उनादकट और प्ररेक को दो-दो विकेट मिले.

इससे पहले सौराष्ट्र ने बल्लेबाजी करते हुए 425 रन बनाए थे. सौराष्ट्र के लिए अर्पित ने 106 रन की पारी खेली थी. वहीं अवी और विश्वराज ने 54-54 रन का योगदान दिया था. पुजारा ने भी सौराष्ट्र के लिए पहली पारी में 66 रन की पारी खेली. बंगाल के लिए आकाशदीप ने चार विकेट लिए. अहमद को तीन विकेट मिले जबकि मुकेश कुमार ने दो विकेट नाम किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget