एक्सप्लोरर

Ranji Trophy Final: सौराष्ट्र की टीम बनी रणजी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में बंगाल को 9 विकेट से हराया; दूसरी बार जीता खिताब

Saurashtra vs Bengal: रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र और बंगाल की टीमें आमने-सामने थी. यहां सौराष्ट्र की टीम ने बाजी मारी. सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हराया.

Ranji Trophy 2022-23: सौराष्ट्र की टीम ने एक बार फिर रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. पहली बार 2019-20 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र की टीम ने इस बार भी फाइनल में बंगाल को मात देते हुए घरेलू क्रिकेट का यह सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया. रणजी ट्रॉफी 2022-23 के फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से शिकस्त दी.

सौराष्ट्र के जयदेव उनादकट 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए. उन्होंने इस टेस्ट में 129 रन देकर कुल 9 विकेट झटके. 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' अवॉर्ड भी सौराष्ट्र के खिलाड़ी को ही गया. अर्पित वसावड़ा इस टूर्नामेंट में 907 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' चुने गए.

ऐसा रहा रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. यहां उनके गेंदबाजों ने बंगाल की पहली पारी महज 174 रन पर समेट दी. शाहबाज़ अहमद (69) और अभिषेक पोरल (50) के अलावा बंगाल का कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर नहीं टिक सका. इसके बाद सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 404 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

सौराष्ट्र को पहली पारी में मिली विशाल लीड
सौराष्ट्र की पहली पारी में चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े. हार्विक देसाई (50), शेल्डन जैक्सन (59), अर्पित वसावड़ा (81) और चिराग जैनी (60) की पारियों ने सौराष्ट्र को पहली पारी के आधार पर 230 रन की बढ़त दिलाई. इस विशाल बढ़त के आगे बंगाल की दूसरी पारी बेहद ज्यादा दबाव में नजर आई और महज 241 रन ही बना सकी.

बंगाल की दूसरी पारी में कप्तान मनोज तिवारी (68) और अनुस्तुप मजूमदार (61) ही संघर्ष कर सके. इस तरह सौराष्ट्र को जीत के लिए महज 12 रन का टारगेट मिला था, जो उसने महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

यह भी पढ़ें...

Photos: टेस्ट के बेस्ट ऑलराउंडर्स, देखें ऑलटाइम टॉप-10 रैंकिंग में कौन-कौन हैं शामिल, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget