एक्सप्लोरर

On This Day: रणजी ट्रॉफी का है आज के दिन से खास कनेक्शन, जानिए नाम के पीछे की पूरी कहानी

रणजी ट्रॉफी का नाम भारत के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है. रणजीत सिंह नवानगर के महाराज थे और 'रणजी' के नाम से मशहूर थे.

भारत में क्रिकेट को लेकर अलग तरह का क्रेज है. इंटरनेशनल टूर्नामेंट से लेकर नेशनल और रीजनल टूर्नामेंट का भी अपना अलग ही फ़ैन बेस है. भारत में खेला जाने वाला ऐसा ही एक मशहूर टूर्नामेंट है रणजी ट्रॉफ़ी. रणजी ट्रॉफी का क्या है आज के दिन से कनेक्शन और क्या है इस नाम के पीछे की कहानी.. जानिए सबकुछ

रणजी ट्रॉफ़ी के नामकरण की कहानी 

रणजी ट्रॉफी का नाम भारत के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर रणजीत सिंह जी विभाजी जडेजा के नाम पर रखा गया है. रणजीत सिंह नवानगर के महाराज थे और 'रणजी' के नाम से मशहूर थे. 'रणजी' इंग्लिश क्रिकेट टीम की तरफ़ से टेस्ट मैच खेला करते थे. इसके अलावा 'रणजी' कैंब्रिज विश्वविद्यालय की ओर से फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट और ससेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट खेला करते थे. 

आज के दिन से क्या है कनेक्शन 

भारत के पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर रणजीत सिंह विभाजी जडेजा का जन्म 10 सितंबर 1872 को काठियावाड़ में हुआ था. 'रणजी' को बचपन से ही क्रिकेट में रूचि थी. 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने 1883 में पहली बार स्कूल क्रिकेट खेला था और अगले ही साल वह स्कूल क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए थे. 

1934-35 में हुआ था रणजी ट्रॉफ़ी का पहला एडिशन

रणजी ट्रॉफ़ी का पहला एडिशन 1934-35 में हुआ था. पहले ही एडिशन में पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने ट्रॉफ़ी डोनेट की थी. पहला मैच चेपॉक ग्राउंड में मद्रास और मैसूर के बीच हुआ था. 2020-21 में कोरोना के कारण पहली बार रणजी ट्रॉफ़ी का आयोजन नहीं हो सका था. वर्तमान में देशभर से 38 टीमें इस ट्रॉफ़ी को जीतने के लिए मैदान पर उतरती हैं.

'रणजी' के क्रिकेट रिकॉर्ड्स

रणजीत सिंह जी विभाजी जडेजा ने भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका अदा की थी. 'रणजी' एक बेहतरीन बल्लेबाज़ थे. 'रणजी' ने 15 टेस्ट मैच और 307 फ़र्स्ट क्लास मैच खेले थे. टेस्ट मैचों में उनका टॉप स्कोर 175 और फ़र्स्ट क्लास मैचों में नाबाद 285 रन था. उन्होंने पूरे टेस्ट करियर में 989 और फ़र्स्ट क्लास करियर में 24,692 रन बनाए थे और टेस्ट करियर में उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक भी हैं.

वह 1907 में महाराजा जाम साहब नवानगर बने थे. क्रिकेट के अलावा रणजीत सिंह विभाजी 'रणजी' राजाओं के समूह 'नरेश मंडल' के चांसलर भी रहे और लीग ऑफ नेशंस में भारत का भी प्रतिनिधित्व किया था. 2 अप्रैल 1933 को 60 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.

Dhoni को लेकर बदले Gautam Gambhir के सुर, मेंटोर की नियुक्ति को युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताया

केतन दीक्षित abp न्यूज़ की सोशल मीडिया टीम में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्होंने पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू किया. उसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान में भी अपनी सेवाएं दीं. 4 साल से अधिक समय तक वह 'स्टॉप एसिड अटैक' अभियान के साथ बतौर मीडिया ऑफिसर जुड़े रहे. इसके बाद हाइपर लोकल न्यूज़ एप 'सर्कल' में बतौर एडिटोरियल कम्यूनिटी मैनेजर अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. केतन ने अपनी पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की. फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में भी इनकी दिलचस्पी है और अवॉर्ड विनिंग फिल्म का निर्देशन भी किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AUSW vs WIW Semi Final: आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया, पहले सेमीफाइनल में कंगारुओं के आगे ढेर हुई वेस्टइंडीज
आठवें फाइनल की ओर ऑस्ट्रेलिया, पहले सेमीफाइनल में कंगारुओं के आगे ढेर हुई वेस्टइंडीज
क्या इंग्लैंड दौरे पर होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
क्या इंग्लैंड दौरे पर होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में छक्कों का 'महारिकॉर्ड' बनाएंगे अभिषेक शर्मा, इतिहास रचने से बस इतना दूर
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में छक्कों का 'महारिकॉर्ड' बनाएंगे अभिषेक शर्मा, इतिहास रचने से बस इतना दूर
इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक में दर्ज बेन स्टोक्स का नाम, मैक्कुलम और गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज बहुत पीछे
इस रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक में दर्ज बेन स्टोक्स का नाम, मैक्कुलम और गिलक्रिस्ट बहुत पीछे

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
शियाओं के खिलाफ गुस्सा, पत्नी से जुदाई और सालभर इंतजार... मुहर्रम पर फैयाज ने क्यों बांटे जहरीले कैप्सूल?
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर कांग्रेस ने कह दी ऐसी बात, BJP को घेरा
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget