एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022 Semifinals: विशाल बढ़त की ओर मुंबई, मध्य प्रदेश ने भी कसा शिकंजा

Ranji Trophy 2022 Semifinals: रणजी ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों में मुंबई की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से और बंगाल की भिड़ंत मध्य प्रदेश से चल रही है.

Ranji Trophy 2022 Semifinals 3rd Day: रणजी ट्राफी 2022 (Ranji Trophy 2022) में मुंबई और मध्यप्रदेश ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबलों में शिकंजा कस लिया है. मुंबई (Mumabi Ranji Team) की टीम उत्तर प्रदेश (UP Ranji Team) के खिलाफ जहां विशाल लीड की ओर बढ़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश की टीम (MP Ranji Team) ने बंगाल (Bengal Ranji Team) के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है. यहां जानें कैसा रहा रणजी सेमीफाइनल्स का तीसरा दिन.. 

पहला सेमीफाइनल: बंगाल बनाम मध्य प्रदेश
तीसरे दिन के पहले सेशन में ही मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने बंगाल टीम की पहली पारी को समेट दिया. बंगाल की टीम 273 रन पर ऑलआउट हुई. इस तरह मध्य प्रदेश ने पहली पारी (341) के आधार पर 68 रन की बढ़त हासिल की. इसके बाद मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत भी मजबूती के साथ की. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने 2 विकेट खोकर 163 रन बना लिये. इस तरह मध्य प्रदेश की कुल लीड 231 रन की हो गई है. IPL के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार 63 रन और कप्तान आदित्य 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

मध्य प्रदेश की ओर से हिमांशु मंत्री ने पहले दिन ही शतक लगाकर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया था. दूसरे दिन भी उन्होंने अपनी पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया. वह 165 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा केवल अक्षत रघुवंशी (63) ने क्रीज पर कुछ अच्छा वक्त बिताया. एमपी की पहली पारी 341 रन पर खत्म हुई. बंगाल के मुकेश कुमार को 4 और शाहबाज अहमद को 3 विकेट मिले.

इसके जवाब में बंगाल की पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही. बंगाल की टीम ने 54 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे. मनोज तिवारी (102) और शाहबाज अहमद (116) ने 183 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. इन दोनों के आउट होते ही बंगाल की टीम 273 रन सिमट गई.

दूसरा सेमीफाइनल: मुंबई बनाम उत्तर प्रदेश
तीसरे दिन के दूसरे सेशन में मुंबई के गेंदबाजों ने यूपी की टीम को 180 रन ही समेट दिया. यूपी की ओर से शिवम मावी (48) और माधव कौशिक (38) ही कुछ संघर्ष करते दिखे. यूपी के बाकी खिलाड़ी बेहद सस्ते में पवेलियन लौटे. मुंबई के गेंदबाज तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी और तनुष कोटियन ने 3-3 विकेट झटके. इस तरह मुंबई को पहली पारी (393) के आधार पर 213 रन की लीड मिली. दूसरी पारी में मुंबई ने तीसरे दिन के स्टम्प्स तक एक विकेट खोकर 133 रन और बना लिये. यानी कुल बढ़त 346 रन की हो चुकी है. 

मुंबई की ओर से पहले दिन यशस्वी जायसवाल (100) ने शतक ठोंका था. दूसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे ने शानदार 115 रन की पारी खेली. शम्स मुलानी ने भी फिफ्टी जड़ी. इस तरह मुंबई की पारी 393 रन पर खत्म हुई थी.

यह भी पढ़ें..

IND vs SA Dream11 Prediction: चौथे मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, ड्रीम-11 में ये दिला सकते हैं सबसे ज्यादा पॉइंट्स  

Hardik Pandya: महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद खत्म होने वाला था करियर, कैसे बने टीम इंडिया के कप्तान; जानें पूरा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget