एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2022: अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, रणजी ट्रॉफी के पहले ही दिन जड़ा शतक

Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं. टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी इस बार यह घरेलू टूर्नामेंट खेल रहे हैं.

Ajinkya Rahane Century: पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद आखिरकार अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के बल्ले ने रन उगल ही दिए. मुंबई की ओर से खेलते हुए रहाणे ने शानदार शतक लगाया है. उन्होंने इस मुकाबले में न केवल शतक लगाया बल्कि 44 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी अपनी टीम को सहारा भी दिया. उनके इस शतक की बदौलत रणजी मैच के पहले दिन मुंबई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए.

रहाणे की दमदार पारी
रणजी ट्रॉफी में मुंबई का पहला मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ है. मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने 44 रन पर ही मुंबई के टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेज दिया. यहां से अजिंक्य रहाणे ने क्रीज संभाली और चौथे विकेट के लिए सरफराज खान के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. उनकी इस पारी ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला. रहाणे ने अपने 100 रन 212 गेंद में पूरे किए. इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के भी लगाए. पहले दिन का खेल खत्म होने पर वह 108 रन बनाकर नाबाद लौटे.

पिछले 2 साल में फ्लॉप रहे हैं रहाणे
इंटरनेशल टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन बनाने के करीब खड़े रहाणे एक लंबे अरसे से बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहे थे. पिछले 19 टेस्ट मैचों में वह केवल 24 की औसत से 819 रन बना पाए हैं. पिछले डेढ़ सालों में वह कोई शतक भी नहीं जड़ पाए हैं. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी वह पूरी तरह नाकाम रहे थे. माना जा रहा था कि अगर वह रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चल पाते हैं तो शायद इंटरनेशनल क्रिकेट से उनकी परमानेंट छुट्टी हो सकती है. फिलहाल, इस लाजवाब पारी के बाद इन कयासों को उन्होंने विराम दे दिया है.

यह भी पढ़ें..

Rajasthan Royals: 'ओम शांति ओम' गीत का रॉयल्स वर्जन हो रहा वायरल, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

IPL Auction 2022: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने IPL में नहीं बिकने पर कही बड़ी बात, बताया आखिर क्यों हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget