एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी, ग्रुप सी: राजस्थान की शानदार गेंदबाजी के आगे 152 रन पर सिमटी झारखंड

टी एम उल हक (42/6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप-सी मैच के दूसरे दिन मेजबान झारखंड को उसकी पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया.

टी एम उल हक (42/6) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रुप-सी मैच के दूसरे दिन मेजबान झारखंड को उसकी पहली पारी में 152 रन पर समेट दिया. झारखंड की ओर से इशां जग्गी ने सर्वाधिक 79, विराट सिंह ने 18, कप्तान नजीम सिद्धीकी ने 13 और वरुण एरोन ने 11 रन बनाए.

झारखंड के लिए उल हक के छह विकेटों के अलावा राहुल चहर ने दो और नाथु सिंह तथा अनिकेत चौधरी ने एक-एक विकेट लिए.

पहली पारी में 100 रन बनाने वाली राजस्थान ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 127 रन बना लिए हैं और अब तक उसके पास कुल 75 रन की बढ़त हो गई है. टीम के लिए रोबिन बिष्ठ ने 45, अमितकुमार गौतम ने 19, चेतन बिष्ट ने 12 और कप्तान महिपाल लोमरोर ने 11 रन बनाए.

स्टंप्स के समय अशोक मनेरिया 25 और राजेश बिश्नोई 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. झारखंड के लिए अजय यादव और अंकुल रॉय को अब तक दो-दो विकेट मिले हैं.

ग्रुप-सी के दूसरे मैच में ओडिशा ने गुवाहाटी में मेजबान असम के खिलाफ खेलते हुए अनुराग सारंगी (77) और कप्तान बिप्लव सामंत्रे (62) के अर्धशतकों से 240 रन का स्कोर बनाया.

असम के लिए रणजीत माली ने सर्वाधिक छह विकेट और मुख्तार हुसैन ने तीन विकेट चटकाए.

पहली पारी में 121 रन बनाने वाली असम ने दूसरी पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 60 रन बना लिए हैं और अभी ओडिशा के स्कोर से 59 रन पीछे हैं. स्टंप्स के समय सिबशंकर रॉय 20 और कप्तान अमित सिन्हा सात रन बनाकर नाबाद लौटे.

ओडिशा के लिए राजेश मोहंती तीन और देब्रत प्रधान को अब तक एक मिले हैं.

इसी ग्रुप के तीसरे मैच में पुनीश मेहता और आशीष हुड्डा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर हरियाणा ने गोवा को उसकी पहली पारी में 177 रन पर समेट दिया. गोवा के लिए कप्तान सगुन कामत ने 68 और एसएस कौथंकर ने 25 रन बनाए.

मेजबान हरियाणा के लिए पुनीश ने चार, आशीष ने तीन और हर्षल पटेल, जयंत यादव तथा चैतन्या बिश्नोई को एक-एक विकेट मिले.

पहली पारी में 276 रन बनाने वाली हरियाणा के पास अभी 99 रन की बढ़त है.

ग्रुप-सी के चौथे मैच में ने प्रियम गर्ग के 88 और कप्तान अक्षदीप नाथ के 56 रनों की मदद से उत्तर प्रदेश ने नई दिल्ली के पालम-ए मैदान पर सर्विस के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 265 रन का स्कोर बना लिया है.

सुरेश रैना ने 41, मोहम्मद सैफ ने 33 और माधव कौशिक ने 21 रन बनाए. स्टंप्स के समय रिंकू सिंह 18 और शिवम मावी एक रन बनाकर नाबाद लौटे.

सर्विस को उसकी पहली पारी में 260 रन पर समेटने वाली उत्तर प्रदेश के पास पांच रन की बढ़त हो चुकी है और उसके अभी पांच विकेट शेष है.

सर्विस की ओर से दिवेश पठानिया को तीन और सच्चिदानंद पांडे को दो विकेट मिल चुके हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget