एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी 2018: दिल्ली से मिले पांच रनों के लक्ष्य को हासिल कर 10 विकेट से जीता पंजाब

पंजाब ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को ही मेजबान दिल्ली को 10 विकेट से मात दे दी.

पंजाब ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को ही मेजबान दिल्ली को 10 विकेट से मात दे दी. इस जीत में पंजाब के गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. उन्होंने दिल्ली को पहली पारी में 107 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर अपनी पहली पारी में 282 रन बनाकर 175 रनों की बढ़त ले ली थी.

दिल्ली अपनी दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाई और पंजाब के गेंदबाजों के सामने 179 रनों पर ढेर हो गई. ऐसे में पंजाब को सिर्फ पांच रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया.

जीवनजोत सिंह छह और अभिषेक शर्मा दो रन बनाकर नाबाद लौटे.

यह पंजाब की तीन मैचों में पहली जीत है. इससे पहले खेले गए दो मैचों में उसे ड्रॉ हासिल हुआ था. उसके अब नौ अंक हो गए हैं.

दिल्ली ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 106 रनों के साथ की थी. अनुज रावत और वरुण सूद के जिम्मे तीसरे दिन दिल्ली की जिम्मेदारी थी. स्कोर 119 ही हुआ था कि अनुज लेग स्पिनर मयंक मारकंडे का शिकार बन गए. यहां से वरुण (25) और पुलकित नारांग (31) ने टीम को संभाला और स्कोर 173 तक पहुंचा दिया. यहां मयंक ने वरुण को आउट कर साझेदारी को तोड़ा.

मयंक ने ही विकास मिश्रा (0) को 179 के कुल स्कोर पर आउट कर दिल्ली का नौवां विकेट गिरा दिया. विनय चौधरी ने नारांग को आउट कर दिल्ली की पारी का अंत किया.

पंजाब के लिए चौधरी ने चार विकेट लिए. मयंक के हिस्से तीन विकेट आए. सिद्धार्थ कौल ने दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget