एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: तीसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, रजत पाटिदार की छुट्टी होना तय

IND Vs ENG: रजत पाटिदार को खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ेगा. चौथे टेस्ट में पाटिदार को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाएगा.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 23 फरवरी से खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 बदली हुई नज़र आएगी. दो टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद रजत पाटिदार की टीम से छुट्टी तय मानी जा रही है. रजत पाटिदार के स्थान पर केएल राहुल की टीम में वापसी होगी. चोटिल होने की वजह से केएल राहुल सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे. फिलहाल टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है. तीसरे टेस्ट में इंडिया की नज़र सीरीज पर कब्जा करने की होगी.

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड सीरीज के लिए रजत पाटिदार को टीम में शामिल किया गया. हालांकि पहले टेस्ट में रजत पाटिदार को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. लेकिन केएल राहुल के बाहर होने के बाद रजत पाटिदार दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का हिस्सा बने. दूसरे मैच की पहली पारी में जरूर रजत पाटिदार ने 32 रन की पारी खेली. इसके बाद रजत का बल्ला बुरी तरह नाकाम साबित हुआ और वह 4 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. इसी वजह से रजत पाटिदार की टीम इंडिया में जगह सवालों के घेरे में आ गई है.

शानदार फॉर्म में हैं केएल राहुल

वहीं केएल राहुल ने लिमिटिड ओवर्स के बाद टेस्ट में भी मिडिल ऑर्डर में जगह पक्की कर ली है. केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में पहली बार मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिला. राहुल ने पहले मैच में ही शतक जड़ दिया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी केएल राहुल ने पहले टेस्ट में 86 रन की बेहतरीन पारी खेली. लेकिन चोटिल होने की वजह से वो दूसरे और तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए. अब केएल राहुल फिट होकर प्लेइंग 11 में वापसी करने के लिए तैयार हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इंग्लैंड ने सीरीज का शुरुआती मैच जीत लिया था. इंडिया ने अगले दो मैच जीतकर जोरदार वापसी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget