एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: सरफराज और रजत पाटीदार की सबा करीम ने की तारीफ, टीम इंडिया में जगह मिलने को लेकर कही यह बात

Sarfaraz Ahmed Rajat Patidar India: सबा करीम का कहना है कि युवा बल्लेबाज सरफराज खान और रजत पाटीदार भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं.

Sarfaraz Ahmed Rajat Patidar India: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और वरिष्ठ चयन समिति के पूर्व सदस्य सबा करीम को लगता है कि युवा बल्लेबाज सरफराज खान और रजत पाटीदार भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. सरफराज और पाटीदार दोनों ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है और वर्तमान में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में हैं. 1 से 4 सितंबर तक बेंगलुरु में पहले मैच में, पाटीदार ने 176 रनों की पारी खेली. सरफराज ने ड्रॉ मैच में 36 रन बनाए.

करीम ने स्पोर्ट्स 18 पर 'स्पोर्ट्स ओवर द टॉप' शो में कहा, "यह सरफराज खान और रजत पाटीदार हैं, जो भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं. सरफराज खान पिछले दो सत्रों में शानदार फॉर्म में रहे हैं. उन्होंने न केवल शतक बल्कि दोहरे शतक भी बनाए हैं. दूसरी ओर, रजत पाटीदार ने सही समय पर शानदार पारियां खेली हैं."

पाटीदार मई में सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में आईपीएल 2022 एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 54 गेंदों में नाबाद 112 रनों की सनसनीखेज पारी खेली. इसके बाद उन्होंने क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 58 रन बनाए.

पंजाब और बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमश: 85 और 79 के स्कोर के बाद, पाटीदार ने नाबाद 122 और 30 रन बनाकर मध्य प्रदेश को मुंबई पर छह विकेट से जीत के साथ अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया.

दूसरी ओर, सरफराज को 2021/22 रणजी ट्रॉफी में 122.75 के औसत से नौ पारियों में 982 रन बनाने के लिए प्लेयर आफ द सीरीज नामित किया गया था, जिसमें 275 के उच्चतम स्कोर के साथ चार शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में शानदार 134 रन भी बनाए थे. सरफराज पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में भारत ए की सीरीज का भी हिस्सा थे.

यह भी पढ़ें : ICC Men’s Rankings: बाबर को पछाड़कर टी20 के नए बादशाह बने मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव को हुआ नुकसान

Asia Cup 2022: Arshdeep Singh को भला-बुरा कहने वाले लोगों को देख लेने चाहिए ये आंकड़े, भुवनेश्वर से भी बेहतर रहा इकॉनमी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget