एक्सप्लोरर

RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने बैंगलोर को 7 विकेट से हराया, श्रेयश गोपाल रहे जीत के हीरो

बैंगलोर को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी हार का सिलसिला रोक लिया है. हालांकि 4 मैचों में हार मिलने के बाद विराट की टीम के लिए मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं.

IPL 12: राजस्थान के खिलाफ 100वें मैच में कप्तानी करने वाली विराट कोहली की किस्मत में कुछ नहीं बदला. राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन का लक्ष्य 3 विकेट खोकर बड़ी आसानी से पाते हुए अपनी हार का सिलसिला रोक लिया. वहीं लगातार चार मैच में हार झेलने के बाद विराट कोहली की टीम के लिए सीजन 12 में आगे का सफर काफी मुश्किल होने वाला है. राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच के हीरो श्रेयश गोपाल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 12 रन देकर विराट, डिविलियर्स समेत 3 विकेट हासिल की. बैंगलोर ने पार्थिव पटेल की 67 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 158 रन बनाए थे, जिसे राजस्थान ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए बटलर ने 59 रन की पारी खेली. बल्लेबाजों की तरह बैंगलोर की गेंदबाजी भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई. चहल ने जरूर 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, पर इसके अलावा कोई भी गेंदबाज कोई खास करिश्मा ना कर सका. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी का फैसला किया था. बैंगलोर ने पार्थिव पटेल (67) औ मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 31) की पारी की मदद से राजस्थान के सामने 159 रन का लक्ष्य रखा. इन दोनों के अलावा बेंगलोर का कोई और बल्लेबाजी राजस्थान की कसी हुई गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका. राजस्थान के लिए खासकर श्रेयस गोपाल ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट लिए जबकि एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला. 25 गेंदों पर तीन चौके मारने वाले कोहली, गोपाल की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए. गोपाल ने ही बेंगलोर के एक और स्टार अब्राहम डिविलियर्स को अपना शिकार बनाया. उन्होंने 71 के कुल स्कोर पर डिविलियर्स की 13 रनों की पारी का अंत किया. वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर (1) एक बार फिर विफल रहे और 73 के कुल स्कोर पर गोपाल का तीसरा शिकार बने. बैंगलोर के लिए मार्कस स्टोइनिस ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और 28 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का मारा. उनके साथ मोइन अली नौ गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद लौटे. इन दोनों ने आखिरी ओवर में 17 रन जोड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget