एक्सप्लोरर

कप्तान रैना ने भरा टीम में जोश, KKR पर 4 विकेट से जीत के साथ GL ने की वापसी


कप्तान रैना ने भरा टीम में जोश, KKR पर 4 विकेट से जीत के साथ GL ने की वापसीसौजन्य: IPL(BCCI)

नई दिल्ली/कोलकाता: लगातार दो हार के बाद अंतिम स्थान से जूझ रही गुजरात की टीम ने कोलकाता को 4 विकेट से हराकर अपनी स्थिती को बेहतर किया है. कोलकाता के ईडन गार्डेंस में कप्तान सुरेश रैना और बल्लेबाज़ों की मदद से गुजरात ने केकेआर के घर में 187 रनों के बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. 


कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस के बीच खेले गए अहम मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रॉबिन उथप्पा, सुनील नारायण और बल्लेबाज़ों की मदद से 187 रन बनाए. जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात की टीम ने एक टीम यूनिट का नमूना पेश करते हुए इस लक्ष्य को 10 गेंदे बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया. 


187 रनों के जवाब में गुजरात की टीम को एरॉन फिंच और ब्रैंडन मैक्कलम ने आतिशी शुरूआत दी. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर महज़ 3.3 ओवर में 42 रन जोड़ डाले जिसके बाद फिंच(31 रन) कुल्टर नाइल की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन फिंच के विकेट के बाद भी गुजरात को कोई असर नहीं पड़ा और गुजरात मैक्कलम एक छोर से रन बरसाते रहे. मैक्कलम ने टीम के स्कोर को 6 ओवरों में 62 रनों तक पहुंचा दिया. जिसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला लेकिन बारिश से लौटने के बाद केकेआर की टीम ने अपना दम दिखाने की कोशिश करते हुए जल्दी-जल्दी मैक्कलम(33 रन) और दिनेश कार्तिक(3 रन) के विकेट गंवा दिए. 


इसके बाद इशान किशन(4 रन) और ड्वेन स्मिथ(5 रन) भी जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए. लेकिन एक छोर को कप्तान रैना ने संभाले रखा और अंत तक टिककर टीम को जीत के दरवाज़ें के बाहर तक पहुंचा दिया. जिसके बाग रविन्द्र जडेजा(19 रन) और जेम्स फॉक्नर(4 रन) ने बचा हुआ काम पूरा करते हुए टीम को जीत दिलाई. 


कप्तान रैना ने महज़ 46 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों के साथ 86 रनों की आतिशी पारी खेली. 


केकेआर के लिए कुलदीप यादव और नैथन कुल्टर नाइल ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि वोक्स और उमेश यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 


इससे पहले रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक और सुनील नारायण की आतिशी पारी से केकेआर ने बनाए 187 रन थे. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी केकेआर की टीम ने गुजरात की टीम को उस वक्त हैरानी में डाल दिया जब कप्तान गंभीर के साथ सुनील नारायण बल्लेबाज़ी के लिए उतरे. आईपीएल सीज़न 10 में एक बार फिर कप्तान गंभीर ने नारायण पर भरोसा जताया और वो इस पर पूरी तरह से खरे उतरे. नारायण ने महज़ 17 गेंदों पर 42 रनों की आतिशी पारी खेल टीम को ज़रूरत के हिसाब से शुरूआत दी और टीम के बड़े लक्ष्य की नींव डाल दी. इसके बाद नारायण कप्तान रैना के हाथों आउट हुए. लेकिन पहला विकेट चटकाने के बाद भी केकेआर के स्कोर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा जब गंभीर और उथप्पा ने शानदार 69 रनों की साझेदारी कर डाली. 


लेकिन कप्तान गंभीर के विकेट के वक्त जब केकेआर एक बड़े स्कोर की तरफ बड़ती हुई नज़र आ रही थी तभी गुजरात की टीम ने मैच में वापसी की और केकेआर के निचलेक्रम के बल्लेबाज़ों को डेथ ओवर्स में रन बनाने से रोके रखा. रॉबिन उथप्पा ने अच्छी बल्लेबाज़ी दिखाते हुए 62 रनों की पारी खेली. लेकिन जिस वक्त टीम को बड़े शॉट्स की ज़रूरत थी तब उथप्पा, भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. 


डेथ ओवर्स में बासिल थम्पी, फॉक्नर और प्रवीण कुमार ने अच्छी गेंदबाज़ी कर टीम को 187 रनों पर रोकने में कामयाबी हासिल की. 


गुजरात के लिए फॉक्नर, थम्पी, प्रवीण कुमार और रैना ने 1-1 विकेट चटकाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट; साथ में एक ट्विस्ट भी
इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI ने दिया अपडेट
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम
टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
Live: UN में अमेरिका पर वॉर क्राइम का संगीन आरोप, ईरान बोला- IRIS Dena को डुबोकर युद्ध कानूनों का किया उल्लंघन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget