एक्सप्लोरर

Team India के कोच द्रविड़ ने 6 कप्तानों को लेकर दी प्रतिक्रिया, बताया 8 महीनों को लेकर क्या था प्लान

Rahul Dravid Team India: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पिछले 8 महीनों में टीम के 6 कप्तानों को लेकर प्रतिक्रिया दी.

Rahul Dravid Team India: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि उन्होंने आठ महीनों में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में छह कप्तानों की योजना नहीं बनायी थी लेकिन इससे ग्रुप के अंदर ज्यादा कप्तान तैयार करने का मौका मिला. द्रविड़ ने टी20 विश्व कप के बाद नवंबर में टीम की कोचिंग की कमान संभाली थी. इसके बाद से कोविड-19 संबधित ‘बबल ब्रेक’ और चोटों के कारण दिये गये ब्रेक के कारण राष्ट्रीय कप्तान के तौर पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या (आयरलैंड में टीम की अगुआई को तैयार) ने जिम्मेदारी संभाली.

द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से पहले कहा, ‘‘यह चुनौतीपूर्ण भी रहा है, हमने अंतिम आठ महीनों में छह कप्तान उतारे, जो वास्तव में योजना नहीं थी. लेकिन हम जितने मैच खेल रहे हैं, यह उसकी वजह से हुआ है.’’

द्रविड़ ने स्वीकार किया कि ऐसा भी समय आता है जब परिस्थितियों को स्वीकार करना पड़ता है. उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण मुझे कुछ लोगों के साथ काम करना पड़ा जो शानदार रहा. कई खिलाड़ियों को टीम की अगुआई का मौका मिला, हमें ग्रुप में और ‘कप्तान’ तैयार करने का मौका मिला. ’’

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट और वनडे श्रृंखला गंवाना निराशाजनक था इसलिये टीम हर पहलू में बेहतर होने की कोशिश में जुटी है. उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार बेहतर करने की कोशिश करते हैं, हमने विभिन्न लोगों के साथ काफी कोशिश की. पिछले आठ महीनों में दक्षिण अफ्रीका का दौरा टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से थोड़ा निराशाजनक रहा. ’’

द्रविड़ खुश हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बदौलत गेंदबाजी प्रतिभायें सामने आयी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सफेद गेंद का क्रिकेट अच्छा है, इससे टीम का जज्बा झलकता है. आईपीएल के दौरान तेज गेंदबाजी प्रतिभायें देखना शानदार था, विशेषकर कुछ गेंदबाज काफी रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे.’’

द्रविड़ ने कहा, ‘‘काफी युवाओं को अपना कौशल दिखाने का मौका मिला और काफी ने अच्छा किया जो भारतीय क्रिकेट के लिये काफी अच्छा संकेत है.’’

यह भी पढ़ें : IND vs SA T20: भुवनेश्वर कुमार बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', बताया किस ट्रिक से की बॉलिंग

IND vs SA T20 Series: बारिश की वजह से रद्द हुआ बैंगलोर टी20 मैच, 2-2 की बराबरी पर रही सीरीज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget