एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- इंग्लैंड में 3-2 से जीत दर्ज करेगा भारत

राहुल द्रविड़ ने कहा, "भारत बहुत अच्छी तरह से तैयार रहेगा. उसके पास ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत का आत्मविश्वास है. भारत यह सीरीज़ 3-2 से जीत सकता है. मुझे लगता है कि भारत इस बार इंग्लैंड में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करेगा."

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि भारत इस साल इंग्लैंड के दौरे में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 3-2 से जीत दर्ज करेगा और टीम के पास 2007 के बाद ब्रिटेन में जीत दर्ज करने का यह सर्वश्रेष्ठ मौका है. 

द्रविड़ इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाले आखिरी भारतीय कप्तान थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ ने एक वेबीनार के दौरान कहा, "मुझे वास्तव में लगता है कि इस समय भारत के पास सर्वश्रेष्ठ मौका है." यह वेबीनार कोविड-19 से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे लाइव ऐड इंडिया नाम ट्रस्ट ने आयोजित किया था. 

बेंगलुरू स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख द्रविड़ ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन बनाम बेन स्टोक्स का मुकाबला इस दिलचस्प सीरीज को और दिलचस्प बनाएगा. उन्होंने कहा, उनकी (इंग्लैंड) गेंदबाजी को लेकर कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. इंग्लैंड जैसा भी गेंदबाजी आक्रमण विशेषकर तेज गेंदबाजी आक्रमण उतारेगा, वो शानदार होगा. उनके पास कई विकल्प हैं."

द्रविड़ ने आगे कहा, "लेकिन अगर आप उनके शीर्ष छह या सात बल्लेबाजों पर गौर करो तो आप वास्तव में एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज के बारे में सोचोगे और वह जो रूट है." उन्होंने कहा आगे, "निश्चित तौर पर अन्य बल्लेबाज बेन स्टोक्स है जो अच्छा ऑलराउंडर है. लेकिन मुझे लगता है कि अश्विन को उसके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चहिए और यह दिलचस्प मुकाबला होना चाहिए. मुझे पता है कि अश्विन ने भारत में उसके (स्टोक्स) के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन यह तब भी सीरीज का दिलचस्प मुकाबला होगा."

द्रविड़ का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के पास यह अच्छा मौका होगा. उन्होंने कहा, "भारत बहुत अच्छी तरह से तैयार रहेगा. उसके पास ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत का आत्मविश्वास है. खिलाड़ियों को खुद पर काफी भरोसा है. कुछ खिलाड़ी पूर्व में इंग्लैंड में खेल चुके हैं. इस बार हमारी बल्लेबाजी काफी अनुभवी है. इसलिए यह संभवत: हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ मौका है. भारत यह सीरीज़ 3-2 से जीत सकता है. मुझे लगता है कि भारत इस बार इंग्लैंड में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करेगा."

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया, 121 पर गिरा 8वां विकेट; तिलक-प्रिंस क्रीज पर
Live: हार की कगार पर टीम इंडिया, 121 पर गिरा 8वां विकेट; तिलक-प्रिंस क्रीज पर
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget