एक्सप्लोरर

कोहली और स्मिथ पर छिड़ी बहस में शामिल हुए रहाणे, दोनों खिलाड़ियों के नजरिए को अलग बताया

लॉकडाउन के दौरान भी क्रिकेट की दुनिया में स्मिथ और कोहली में से कौन बेहतर की बहस जारी है. रहाणे दोनों खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद उठाते हैं.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट के शुरू होने के अभी कोई आसार नज़र नहीं आ रहे हैं. ऐसे वक्त में क्रिकेटर्स खेल के मैदान से जुड़ी हुई बातों के जरिए ही फैंस के साथ कनेक्टिड हैं. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे ने भी स्मिथ और कोहली की बल्लेबाजी को लेकर अपनी राय शेयर की है. रहाणे ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए बताया है कि इनका नजरिया क्रिकेट को लेकर पूरी तरह से अलग है.

रहाणे ने कहा, "यह दोनों काफी बड़े खिलाड़ी हैं. विराट की शैली काफी अलग है. स्टीव की शैली उससे भी काफी अलग है. खेल को लेकर इन दोनों का दृष्टिकोण अलग है. दोनों स्पिन और तेज गेंदबाजों को भी काफी अच्छे से खेलते हैं. मुझे राजस्थान रॉयल्स में स्मिथ के साथ बल्लेबाजी करना पसंद था. विराट के साथ बल्लेबाजी करने में भी मजा आता है. हम दोनों एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठाते हैं. हम एक दूसरे की सफलता का भी जश्न मनाते हैं. हम दोनों के बीच आपसी समझ अच्छी है और बल्लेबाजी करते हुए हम एक दूसरे पर काफी भरोसा करते हैं."

वनडे टीम में वापसी का भरोसा

हालांकि अगर तय कार्यक्रम के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन होता तो रहाणे को स्मिथ के साथ खेलने का मौका नहीं मिलता. रहाणे इस साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नज़र आते. लेकिन बीसीसीआई ने कोविड 19 की वजह से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है.

हालांकि इसी बीच अंजिक्य रहाणे ने वनडे टीम में वापसी पर बात की है. रहाणे का मानना है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के जरिए वनडे टीम में वापसी का रास्ता बन सकता है. रहाणे ने कहा, "मेरे लिए, यह सिर्फ सकारात्मक रहने की बात है और मैं जिस भी प्रारूप में अपने देश के लिए खेलूंगा अच्छा करने की कोशिश करूंगा. इसलिए वनडे टीम में वापसी करना मेरे दिमाग में है लेकिन इस समय मैं सिर्फ सकारात्मक रहने के बारे में सोच रहा हूं."

शेन वॉर्न ने कहा- गेंद को एक तरफ से कर दें भारी, लार के इस्तेमाल पर लग जाएगी पाबंदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
स्टेडियम में बम की खबर, 80 हजार दर्शकों को बाहर किया गया, पढ़िए 'The Bomb Scare Test' में क्या हुआ था
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
'पिछले छह महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने...', ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जीनते के बाद किसने दिया बड़ा बयान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचा इतिहास, टूट गए ये 5 बड़े रिकॉर्ड
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget