एक्सप्लोरर

आर अश्विन चुने गए ICC टेस्ट और क्रिकेटर ऑफ द इयर

टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर और टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑल-रांउंडर और गेंदबाज़ आर अश्विन को आईसीसी ने साल 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर करार दिया है.

 


 


 


आर अश्विन चुने गए ICC टेस्ट और क्रिकेटर ऑफ द इयर

नई दिल्ली/दुबई: टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर और टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक ऑल-रांउंडर और गेंदबाज़ आर अश्विन को आईसीसी ने साल 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर करार दिया है. आर अश्विन ने क्रिकेट जगत को तमाम छोटे बड़े दिग्गज़ों को पीछे छोड़ साल 2016 के सबसे बड़े खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाया. सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीतने वाले वो दुनिया के 12वें क्रिकेटर बन गए हैं. 


 


दिग्गज राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बाद आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले अश्विन तीसरे भारतीय बनें. इससे पहले क्रमश: राहुल द्रविड़(2004), एंड्रयू फ्लिंटॉफ और जैक कैलिस(2005), रिकी पॉन्टिंग2006-2007), शिवनारायण चंद्रपॉल(2008), मिचेल जॉनसन(2009-2014), जोनाथन ट्रॉट(2011), कुमार संगाकारा(2012), माइकल क्लार्क(2013) और स्टीव स्मिथ(2015) के बाद ये खिताब अश्न के नाम दर्ज हुआ. 


 


आखिरी बार भारत के लिए क्रिकेटर ऑफ द इयर का खिताब सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में जीता था. जिसके 6 साल बाद किसी भारतीय क्रिकेटर को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है. इसके साथ ही आर अश्विन को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर के खिताब से भी नवाज़ा गया. 


 


आर अश्विन ने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द इयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर चुने जाने के लिए निर्धारित पीरियड(14 सिंतबर 2015 से लेकर 20 सितंबर 2016) के दौरान टेस्ट में 48 विकेट, टी20 में 27 विकेट जबकि वनडे में 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं उन्होंने टेस्ट में बल्ले से 336 रन बनाए. जबकि वनडे और टी20 में उनके बल्ले से कुल 58 रन निकले.  


 


सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए अश्विन ने साल 2016 में टेस्ट में कुल 72 विकेट अपने नाम किए हैं. जबकि बल्ले से उन्होंने 336 रन बनाए.


 


इस अवार्ड को जीतने के बाद आर अश्विन ने कहा, 'इस अवार्ड को जीतना बेहद खास है, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज़ों के नक्शेकदम पर चलना बेहद खास है. इसके साथ ही आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑप द इयर का खिताब जीतने अपने आप में इसे और बेहतर बनाता है.' 


 


अश्विन ने ये अवार्ड अपने परिवार को समर्पित करते हुए आईसीसी और अपने सभी साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया. इसके साथ ही अश्विन ने सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद करते हुए अपने इस बेहतरीन ट्रांज़ीशन के लिए कप्तान धोनी से लेकर विराट कोहली तक कप्तानों का भी धन्यवाद किया. 


 


देखे वीडियो:



 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
IND vs AFG Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
Embed widget