एक्सप्लोरर

नॉटिंघमशर की तरफ से छह मैच खेलेंगे अश्विन

रविचंद्रन अश्विन इंग्लिश काउंटी नॉटिंघमशर की तरफ से खेलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे.

भारत के सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लिश काउंटी नॉटिंघमशर की तरफ से खेलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की पहली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, अश्विन इस सत्र में नॉटिंघमशर की तरफ से खेलेगा. सीओए ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय अनुबंध वाले क्रिकेटरों को अगर पेशकश मिलती है तो उनके पास काउंटी क्रिकेट में खेलने का स्वत: अधिकार होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन का करार लगभग हो चुका है. इसके लिये अब केवल अनापत्ति प्रमाणपत्र पर सीईओ के हस्ताक्षर की जरूरत है. ’’ उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के हैंपशर की तरफ से खेलने के बाद अब अश्विन की बारी है जो नॉटिंघमशर की तरफ से छह डिवीजन-1 काउंटी मैचों में खेलेंगे. इस काउंटी टीम से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड भी खेलते हैं. अश्विन दूसरी बार इंग्लिश काउंटी में खेलेंगे. इससे पहले वह 2017 सत्र में वारेस्टरशर की तरफ से चार मैचों में खेले थे. अभी रहाणे, अश्विन और चेतेश्वर पुजारा (यार्कशर के साथ तीन साल का अनुबंध) का काउंटी क्रिकेट में खेलना तय है. अगर सब कुछ अनुकूल रहा तो उमेश यादव और इशांत शर्मा भी कुछ मैचों में खेल सकते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget