एक्सप्लोरर

R Ashwin: आप कपिल देव के बाद सबसे सफल ऑलराउंडर हैं? आर अश्विन ने कुछ इस तरह दिया इस सवाल का जवाब

R Ashwin: आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. टेस्ट में वह तीन हजार से ज्यादा रन भी बना चुके हैं.

R Ashwin and Kapil Dev: कपिल देव (Kapil Dev) भारत के सर्वकालिक महान ऑलराउंडर माने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में 130 टेस्ट और 200 वनडे खेले. इस दौरान उन्होंने कभी नो बॉल नहीं फेंकी, 9000 से ज्यादा रन बनाए और 700 से ज्यादा विकेट चटकाए. उनके इस रिकॉर्ड के ईर्द-गिर्द कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं है. लेकिन टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर उनके बाद दूसरे सबसे सफल ऑलराउंडर भारतीय खिलाड़ी में गिने जा सकते हैं.

आर अश्विन 700 इंटरनेशनल विकेट से महज 28 विकेट दूर हैं और वह करीब 4000 रन बना चुके हैं. यानी गेंदबाजी के मामले में तो वह कपिल को पछाड़ देंगे लेकिन बल्ले से वह कपिल देव से काफी पीछे रह सकते हैं. हालांकि जब भी टीम इंडिया को बतौर बल्लेबाज आर अश्विन की जरूरत पड़ी तो वह ज्यादातर समय इन उम्मीदों पर खरे उतरे. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में उन्होंने महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी. अब जब न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान आर अश्विन से पूछा गया कि क्या वह कपिल देव के बाद सबसे सफल ऑलराउंडर हैं? तो अश्विन ने इसका जवाब बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिया.

'आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ बनने की कोशिश करनी चाहिए'
अश्विन ने कहा, 'जब आप अपनी जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं तो आप जो भी करना चाहते हैं उसमें सर्वश्रेष्ठ बनना चाहेंगे. कपिल देव न केवल सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर रहे, बल्कि दुनिया के महान खिलाड़ियों में से एक रहे. और अगर आप बैट और गेंद उठा रहे हैं तो उन्हें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की प्रेरणा के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए. यह फर्क नहीं पड़ता भूतकाल में किसने क्या किया है, आपको अब दुनिया में सबसे बेहतर बनना है.'

'मुझे दबाव वाली परिस्थितियों में मज़ा आता है'
बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेली गई उनकी मैच जिताऊ पारी के बारे में जब बातचीत की गई, तो यहां अश्विन ने कहा, 'जब आप भारत के लिए खेलते हो तो आपसे उम्मीदें तो होंगी ही. आप उम्मीदों से घिरे रहेंगे लेकिन इससे आपको गिरना या घबराना नहीं है. मैं वह शख्स हूं जो अहम मौकों के लिए जीता है. मुझे दबाव वाली परिस्थितियां पसंद है. मेरे लिए जब भी कोई बड़ा मैच होता है, बहुत ज्यादा दबाव होता है तो मुझे बड़ा मजा आता है.'

यह भी पढ़ें...

Suryakumar Yadav: क्या टी20 फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार यादव? आंकड़ों में डिविलियर्स और युवराज से निकले आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget