एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: रांची टेस्ट में एक और कीर्तिमान रच सकते हैं आर अश्विन, महज इतने विकेट की है दरकार

R Ashwin: भारत और इंग्लैडं के बीच 23 फरवरी को रांची में टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले में आर अश्विन महज एक विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे.

R Ashwin Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच में आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे. इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले वह केवल दूसरे भारतीय हैं. अब रांची टेस्ट में भी वह एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं.

आर अश्विन अब तक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 99 विकेट ले चुके हैं. रांची में अगर वह केवल एक विकेट भी हासिल कर लेते हैं तो यह उपलब्धि उनके नाम हो जाएगी. अब तक कोई भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है. भारत की ओर से भागवत चंद्रशेखर (95) और अनिल कुंबले (92) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 90+ विकेट तो चटकाए लेकिन यह दोनों दिग्गज गेंदबाज भी 100 विकेट के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए.

अश्विन ने वर्तमान टेस्ट सीरीज में ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के क्रम में अनिल कुंबले और भागवत चंद्रशेखर को पछाड़ा है. अश्विन ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ कुल 22 टेस्ट खेले हैं और 29.28 की बॉलिंग एवरेज से 99 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 बार 5-5 विकेट चटकाए हैं.

एंडरसन चटका चुके हैं 145 विकेट
भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जेम्स एंडरसन के नाम है. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ कुल 145 टेस्ट विकेट लिए हैं. अश्विन के लिए एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ना तो नामुमकिन है लेकिन वह भारत-इंग्लैंड टेस्ट मुकाबलों में 100 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का कीर्तिमान जरूर रचने वाले हैं.

टेस्ट क्रिकेट के टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हैं अश्विन
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में आर अश्विन भी शामिल है. वह इस लिस्ट में नौवें पायदान पर हैं. अगर वह इसी तरह से खेलते रहे तो अपनी रैंक को और बेहतर कर सकते हैं. इस लिस्ट में पहले पायदान पर मुथैया मुरलीधरन (800), दूसरे स्थान पर शेन वॉर्न (708 विकेट) और तीसरे क्रम पर जेम्स एंडरसन (696 विकेट) हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'आजकल के बच्चे', रोहित शर्मा की इंस्टा स्टोरी में दिखे यशस्वी, सरफराज और ध्रुव; कप्तान ने यंग टैलेंट को ऐसे सराहा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget