एक्सप्लोरर

आर अश्विन ने रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड तोड़ा, अब टेस्ट के टॉप-10 गेंदबाजों में एंट्री की तैयारी

भारत-श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आर अश्विन ने दो विकेट चटकाए.

भारत-श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आर अश्विन (R Ashwin) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. आज श्रीलंका के दो विकेट चटकाकर वह टेस्ट क्रिकेट के 11वें सबसे सफल गेंदबाज बन गए. उन्होंने न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली (Richard Hadlee) को पीछे छोड़ा. अब उनकी तैयारी टॉप-10 में एंट्री की है.

दूसरे दिन के आखिरी सत्र में हुआ कमाल
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के विशाल स्कोर के आगे श्रीलंका की टीम ने भी मजबूत शुरुआत की थी. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन यहीं से आर अश्विन ने अपनी फिरकी का जादू चलाया और लाहिरू थिरिमाने को एलबीडब्लू आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने रिचर्ड हेडली के 431 टेस्ट विकटों की बराबरी कर ली. इसके बाद दिन के आखिरी ओवर्स में उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को भी पवेलियन भेज दिया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने रिचर्ड हेडली को पीछे छोड़ टेस्ट के बेस्ट-11 गेंदबाजों में अपना नाम शामिल कर लिया.

अब टॉप-10 में आने की तैयारी
अश्विन को अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. अभी वह 432 विकटों के साथ 11वें स्थान पर हैं. उनसे आगे श्रीलंका के रंगाना हेराथ (433), भारत के कपिल देव (434) और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन (439) हैं. अश्विन श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में इन तीनों गेंदबाजों को पीछे छोड़ 8वें स्थान पर आ सकते हैं.  

मोहाली टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत
मोहाली टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद श्रीलंकाई पारी के 4 विकेट महज 108 रन पर झटक लिए हैं. लंका की टीम अभी 466 रन पीछे है. ऐसे में दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ड्राइविंग सीट पर है.

यह भी पढ़ें..

आज तक भारत में टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है श्रीलंकाई टीम, ऐसा है ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड

यूक्रेन पर हमला कर खेलों में अलग-थलग पड़ा रूस, अब वर्ल्ड एथलेटिक्स ने लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
BCCI से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें हर महीने की कमाई
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget