एक्सप्लोरर

टी20 की कप्तानी से फाफ डुप्लेसिस को हटाया गया, डी कॉक बने नए कप्तान

टीम में तीन नए खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयुइन और तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे टीम में आए हैं. टी-20 विश्व कप में अब एक साल से भी कम का समय है.

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मंगलवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया. टीम की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस से छीन कर युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को दी गई है. दक्षिण अफ्रीका को अक्टूबर में भारत का दौरा करना है. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. टेस्ट में हालांकि डु प्लेसिस की कप्तानी बरकरार है. हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी अटकलें थी कि डु प्लेसिस के हाथों से कमान जा सकती है और टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. टी-20 टीम में ऐसा देखने को मिला है. टीम में तीन नए खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयुइन और तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे टीम में आए हैं. टेस्ट टीम में भी तीन नए चेहरे हैं. नोर्टजे के अलावा यहां सेनुरान मुथुसामी और रूड़ी सेकेंड्स को टीम में जगह मिली है. रासी वान डर डुसेन को टी-20 टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. वहीं टेम्बा टेस्ट टीम के उप-कप्तान होंगे. टी-20 में एडिन मार्कराम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी नगिदी को जगह नहीं मिली है. टी-20 टीम में कप्तानी में बदलाव पर सीएसए के कार्यकारी निदेशक कोरी वान ज्याल ने कहा, "टी-20 विश्व कप में अब एक साल से भी कम का समय है. यह टी-20 सीरीज हमें अपनी नेतृत्व क्षमता और बल्लेबाजी विकल्पों को परखने का आखिरी मौका देगी. इसलिए हम एक कम अनुभव वाली टीम के साथ जा रहे हैं. एक तय टीम तक पहुंचने से पहले हमारे पास अपने आप को परखने का यह आखिरी मौका है." टी-20 टीम : क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसेन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजोर्न फॉर्टयुइन, बेयूरन हैंड्रिक्स, रीजा हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मुट्स. टेस्ट टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), थेयुनिस डी ब्रूयन, क्विंटन डी कॉक, जुबायर हमजा, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, सेनुराह मुथुसामी, लुंगी नगिदी, एनरिक नोर्टजे, वार्नोन फिलेंडर, डेन पिएड्ट, कागिसो रबादा, रूडी सेकेंड.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
IPL छोड़ अब इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल, दिल्ली कैपिटल्स के इस भारतीय खिलाड़ी ने विदेशी टीम से किया करार
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी
Aus Vs Ban: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget