एक्सप्लोरर

IPL 2025 को लेकर श्रेयस अय्यर का अलग है प्लान, KKR से बिल्कुल अलग है रणनीति; बोले- बस कोच...

IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि इस सीजन उनका प्लान बिल्कुल अलग है. बता दें कि केकेआर ने पिछले सीजन अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था.

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे. अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब भी जीता. हालांकि, फिर दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और अय्यर ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनना पसंद किया, जहां पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा और टीम की कमान सौंपी. अब अय्यर ने बताया है कि वह पंजाब किंग्स में एकदम अलग रोल में दिखेंगे. 

अय्यर ने पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हम सभी जानते हैं कि आईपीएल भारतीय क्रिकेट का अभिन्न अंग है. अगर मैं टी20 में किसी एक स्थान पर खुद को स्थापित करना चाहूंगा तो वह तीसरा नंबर होगा. मेरा ध्यान इसी पर है. इस बार मैं बल्लेबाजी क्रम में अपने नंबर को लेकर स्पष्ट हूं और जब तक कोच का मुझे समर्थन मिलता रहेगा मैं उस नंबर पर ध्यान केंद्रित रखूंगा."

अय्यर ने इस सीज़न के लिए टीम के लक्ष्य पर भी चर्चा की और कहा, "लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है. यही हमारी मानसिकता है और यह एक चरण-दर-चरण प्रक्रिया है, ऐसा नहीं है कि आप सुबह उठकर ऐसा करते हैं, लेकिन जिस तरह से हम अभी अभ्यास कर रहे हैं और जिस तरह से हम एक-दूसरे के साथ अपनी वेवलेंथ और सौहार्द शेयर कर रहे हैं, यह वास्तव में अच्छा चल रहा है." 

श्रेयस अय्यर अभी भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था, लेकिन अय्यर ने तब मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की थी. 

कोच रिकी पोंटिंग ने अय्यर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस भारतीय खिलाड़ी के साथ फिर से काम करने को लेकर उत्सुक हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं श्रेयस के साथ दोबारा काम करने के लिए बेताब था. लंबे समय तक दिल्ली में हमारे बीच बहुत अच्छे कामकाजी रिश्ते रहे. वह उन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है. वह बहुत अच्छा इंसान है और आईपीएल विजेता कप्तान है. आपको इससे ज्यादा और क्या चाहिए. वह कुछ दिन पहले ही टीम से जुड़ा है और एक कप्तान के रूप में टीम पर अपनी छाप छोड़ना चाहता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget