एक्सप्लोरर

Sam Curran: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को रिलीज करेगी पंजाब किंग्स? जानें क्यों बन रहे ये आसार

IPL Most Expensive Player: इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें पिछले आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में खरीदा था.

Punjab Kings: IPL 2023 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन को 18.5 करोड़ में खरीदा. IPL इतिहास का यह सबसे महंगा सौदा रहा. सैम करन की क्षमताओं को देखते हुए पंजाब किंग्स के मैनजमेंट ने उन पर पानी की तरह पैसा बहाया था. हालांकि अब आसार यह हैं कि पंजाब फ्रेंचाइजी IPL के इस सबसे महंगे खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है.

दरअसल, पंजाब किंग्स के लिए सैम करन का पिछला सीजन औसत रहा था. उन्होंने बल्लेबाजी तो ठीक-ठीक की लेकिन गेंदबाजी में वह फ्लॉप साबित हुए थे. बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 14 मैचों में 27 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 276 रन जड़े. वहीं, गेंदबाजी में वह महज 10 विकेट चटका पाए. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 49 तक चला गया और इकोनॉमी रेट भी 10 से ज्यादा रहा. 

सैम करन को रिलीज करने के आसार क्यों?
सैम करन अपने पिछले साल वाले रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में उऩ्होंने गेंद और बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन किया था. इसी के कारण वह पिछली नीलामी में डिमांड पर थे. अब पिछले आईपीएल में एवरेज परफॉर्मेंस ने तो उनकी वैल्यू घटाई ही है, साथ ही उनका हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं है. ऐसे में पंजाब किंग्स उन्हें रिलीज कर एक बड़ी रकम को सही तरीके से नीलामी में उपयोग कर सकती है. संभव है कि पंजाब किंग्स उन्हें रिलीज कर फिर से आगामी नीलामी में कम दामों में खरीद लें.

पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन खराब रहा था. इससे पहले भी वह कुछ सीजन से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में टीम को कुछ मैच जिताऊ खिलाड़ियों की सख्त जरूरत है. पंजाब फ्रेंचाइजी के पास वर्तमान में 5 करोड़ का पर्स है. अगर वह सैम करन को रिलीज कर देती है तो यह पर्स 21 करोड़ से ज्यादा का हो जाएगा. ऐसे में दिसंबर में होने वाली नीलामी में वह एक-दो बड़े दांव भी खेल सकती है.

सैम करन क्यों बिके थे इतने महंगे?
पंजाब किंग्स ने सैम करन को इतने महंगे दामों में इसलिए खरीदा था क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह 'प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट' रहे थे. सैम करन किसी भी क्रम पर और किसी भी परिस्थिति में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं. स्पिन के खिलाफ उनकी पावर हिटिंग कमाल की है. उनमें लीडरशिप स्किल्स भी है और सबसे खास बात यह कि वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो दाएं हाथ के बल्लेबाजों को अच्छा-खासा परेशान करने की काबिलियत भी रखते हैं. इन्हीं स्किल्स ने उन्हें आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था. पांच फ्रेंचाइजियों के बीच लंबी होड़ के बाद वह पंजाब किंग्स के खाते में गए थे.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024: क्या पूरी हो गई है हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में आने की तैयारी? जानें कहां तक पहुंची बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget