एक्सप्लोरर

IPL 2024: क्या पूरी हो गई है हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में आने की तैयारी? जानें कहां तक पहुंची बात

Hardik Pandya Transfer: हार्दिक पांड्या का गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस में आना लगभग तय माना जा रहा है. पिछले आईपीएल के बाद से ही वह मुंबई फ्रेंचाइजी के संपर्क में थे.

Hardik Pandya In Mumbai Indians: क्या हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस आना तय हो गया है? पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर यह सवाल छाया हुआ है. अगले 36 घंटों के अंदर यह साफ भी हो जाएगा कि IPL के अगले सीजन में हार्दिक मुंबई इंडियंस की जर्सी में ही दिखाई देंगे या गुजरात टाइटंस के लिए ही मैदान में उतरेंगे.

दरअसल, IPL 2024 के लिए रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सामने आने में अब महज एक दिन बाकी रह गया है. 26 नवंबर तक सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपनी-अपनी लिस्ट जारी करना है. ऐसे में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में वापसी की अटकलें रिटेंशन लिस्ट जारी होने पर ही साफ हो पाएगी. बहरहाल, हम आपको उनके इस ट्रांसफर से जुड़ी अहम बात बताने जा रहे हैं.

BCCI के एक सूत्र ने TOI से बातचीत करते हुए बताया है, पिछला आईपीएल खत्म होने के बाद से ही हार्दिक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के संपर्क में थे. वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने के दो महीने पहले तक दोनों के बीच अगले आईपीएल से पहले ही ट्रांसफर पर बात पक्की हो गई थी. अब दोनों फ्रेंचाइजी को इस डील को फाइनल करने के लिए बाकी प्रक्रियाएं पूरी करने की ही देरी बची है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ऐलान किया जाएगा.

IPL में लाजवाब कप्तान साबित हुए हैं हार्दिक
गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ में खरीदा था. हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था. दूसरे सीजन में वह फिर से अपनी टीम को फाइनल में ले जाने में कामयाब रहे थे. गुजरात के लिए उनका रिप्लेसमेंट आसान नहीं रहने वाला है.

उधर, दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के पिछले दो सीजन बेहद खराब रहे हैं. रोहित शर्मा अपनी टीम को कामयाबी नहीं दिला सके हैं. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस भविष्य के कप्तान की भी खोज में भी है. ऐसे में उसके लिए हार्दिक पांड्या की वापसी गेम चेंजर साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2024 Updates: रिटेंशन लिस्ट आने से पहले अब तक क्या-क्या हुआ? जानें सभी बड़ी अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget