एक्सप्लोरर

PBKS vs MI: मैच गंवाया लेकिन बनाया खास रिकॉर्ड, IPL के लगातार चार मैचों में 200+ रन बनाने वाली पहली टीम बनी पंजाब

Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने IPL 2023 के इस सीजन में अपने पिछले चारों मुकाबलों में 200 से ज्यादा रन बनाए. हालांकि इन चारों मैचों में सामने वाली टीम ने भी पंजाब के खिलाफ हर बार 200 का आंकड़ा छुआ.

Punjab Kings Records: IPL में बीती रात (3 मई) पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए लेकिन मुंबई ने 7 गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया. यहां पंजाब किंग्स ने मैच तो गंवा दिया लेकिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया. वह IPL इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने लगातार चार मैचों में 200+ रन का स्कोर खड़ा किया. इससे पहले IPL में कोई भी टीम बल्लेबाजी में ऐसा नियमित परफॉर्मेंस नहीं दे पाई थी.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में 214 रन बनाने से पहले पंजाब किंग्स ने 30 अप्रैल को हुए अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 201 रन का लक्ष्य हासिल किया था. इससे पहले 28 अप्रैल को पंजाब की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी 201 रन जड़े थे, हालांकि उस मैच में पंजाब को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, 22 अप्रैल को भी पंजाब ने मुंबई के खिलाफ 214 रन जड़ डाले थे. तब पंजाब ने मुंबई को 13 रन से मात दी थी.

पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाजी में हर मैच में अलग-अलग चेहरे सामने आ रहे हैं. कभी लिविंगस्टोन और जितेश तो कभी सैम कर्रन और प्रभसिमरन सिंह पंजाब को 200 पार पहुंचा रहे हैं. हालांकि इस दौरान पंजाब की गेंदबाजी बेहद खराब रही है. पंजाब किंग्स ने अपने पिछले चारों मैचों में विपक्षी टीम को भी 200+ रन बनाने के मौके दिए हैं.

पंजाब किंग्स के लिए मिला-जुला रहा IPL 2023
IPL 2023 में पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. इनमें 5 मैचों में उसे जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम फिलहाल सातवें पायदान पर है. पंजाब को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

यह भी पढ़ें...

IPL में बीते एक दशक की सबसे धीमी दो पारियां, LSG के इन बल्लेबाजों के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget