एक्सप्लोरर

Shashank Singh: प्रीति जिंटा से नहीं हुई कोई गलती, ऑक्शन में गलत खिलाड़ी चुनने के मामले में पंजाब किंग्स ने दी सफाई

IPL 2024 Auction: आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि पंजाब किंग्स ने गलत शशांक सिंह को चुन लिया है. अब इस मामले पर पंजाब फ्रेंचाइजी ने खुद एक बयान जारी किया है.

Punjab Kings On Shashank Singh: पंजाब किंग्स की ओर से गलत खिलाड़ी के लिए बोली लगाने के मामले में स्पष्टीकरण आया है. पंजाब किंग्स ने कहा है कि ऑक्शन के दौरान खिलाड़ी चुनने को लेकर कोई गलती नहीं हुई है, फ्रेंचाइजी को जिस खिलाड़ी को खरीदना था, उसे ही खरीदा गया है. पंजाब किंग्स की इस सफाई के पहले यह चर्चा खूब चल रही थी कि दो एक जैसे नाम होने के कारण पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने गलत खिलाड़ी के लिए बोली लगा दी.

यह पूरा मामला शशांक सिंह की नीलामी को लेकर है. मंगलवार को शशांक सिंह को नीलामी के अंतिम लम्हों में खरीदा गया था. अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए जब फटाफट बोली लगने का राउंड चल रहा था तो ऑक्शनर मलिका ने जैसे ही शशांक सिंह नाम लिया तो पंजाब किंग्स की सह मालिक प्रीति जिंटा ने तुरंत ही बोली लगा दी. अन्य कोई फ्रेंचाइजी ने हाथ नहीं उठाया और शशांक बहुत जल्द ही पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए. उन्हें बेस प्राइस (20 लाख रुपए) में ही खरीद लिया गया.

ऑक्शन के बाद इस बोली को लेकर यह रिपोर्ट सामने आई कि पंजाब किंग्स को जब पता चला कि उनसे गलती हुई है तो उन्होंने बोली वापस लेने के लिए ऑक्शनर मलिका से बातचीत की लेकिन उन्होंने नियमों के मुताबिक ऐसा करने से मना कर दिया. बुधवार शाम को पंजाब किंग्स ने इस पूरे मामले पर बयान जारी किया.

पंजाब किंग्स ने क्या कहा?
पंजाब किंग्स के सीईओ सतीश मेनन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस बयान में कहा गया, 'पंजाब किंग्स यह साफ करना चाहते हैं यह खिलाड़ी हमारी उस लिस्ट का ही हिस्सा था जिन पर हमें बोली लगानी थी. भ्रम इसलिए था क्योंकि सूची में एक ही नाम के दो खिलाड़ी थे. हमें शशांक को अपने साथ जोड़ने की खुशी है. मुझे इस बात की खुशी है कि हमारी स्क्वाड में एकदम सही शशांक चुना गया है. उन्होंने कुछ आकर्षक परफॉरमेंस दिए हैं और उनकी काबिलियत को संवारने और सबके सामने लाने के लिए तैयार हैं.'

यह भी पढ़ें...

Gujarat Titans: 'हार्दिक पांड्या की जगह भरना मुश्किल', शुभमन गिल की कप्तानी से जुड़े सवाल पर आशीष नेहरा का बयान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget