एक्सप्लोरर

'मैंने बुमराह को स्लोअर बॉल सिखाई', पाकिस्तानी गेंदबाज के दावे से क्रिकेट जगत हैरान; आप भी जान लीजिए नाम

Jasprit Bumrah: पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज जहूर खान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को स्लोअर गेंद फेंकना सिखाई है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जहूर खान का दावा: बुमराह को स्लोअर बॉल डालना सिखाया.
  • 2019 IPL के दौरान यूएई में हुई मुलाकात.
  • जहूर ने उसी एक्शन और ग्रिप से स्लोअर बॉल डालना सिखाया.

Jasprit Bumrah Slower Balls: दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर पाकिस्तान में जन्में यूएई के तेज गेंदबाज जहूर खान (Zahoor Khan) ने बड़ा दावा किया. जहूर का कहना है कि उन्होंने बुमराह को 'स्लोअर बॉल' करना सिखाई है. जहूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुमराह को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं. 

पाकिस्तानी मूल के यूएई के गेंदबाज ने कहा कि बुमराह पहले भी स्लोअर बॉल डालते थे, लेकिन उन्होंने बुमराह को और अच्छी तरह से स्लोअर बॉल करना सिखाया. यह वाक्या 2019 आईपीएल के दौरान हुआ था. 

वीडियो में बोले जहूर खान 

वायरल वीडियो में जहूर खान ने कहा, "मैं एक स्टोरी बताता हूं. बुमराह नॉर्मल एक्शन के साथ स्लोअर बॉल करते थे. अबू धाबी में खेले गए एक मैच में बुमराह, नाथन कूल्टर नाइल और ट्रेंट बोल्ट को खूब रन पड़े थे. उस साल आईपीएल सितंबर में हो रहा था, जब यूएई में 50 डिग्री का तापमान रहता है. आप रात में ठीक तरह से गेंद पकड़ भी नहीं सकते क्योंकि गीली हो जाती है."

जहूर ने आगे कहा, "मुंबई इंडियंस ने मुझे बुलाया, मैंने 6 दिन क्वारंटाइन किया और 7वें दिन प्रैक्टिस पर गया. उस रात मैं टीम के साथ था. जहीर खान और रॉबिन सिंह मुझे जानते थे क्योंकि मैंने टी10 लीग में एक मेडन ओवर फेंका था. मैंने पहली गेंद यॉर्कर फेंकी और अगली पांच गेंदें स्लोअर थीं. हम सब साथ बैठे थे. फिर बुमराह आए और टेबल के सामने बैठ गए, रोहित शर्मा आए और वहां बैठ गए. मैं वहां बैठा देख रहा था."

स्लोअर गेंदबाजी पर बोले जहूर खान

जहूर ने कहा, "मैं उसी एक्शन में उसी ग्रिप के साथ. उसने कहा, यह कैसे संभव है? मैंने कहा, मैं आपको करके दिखाऊंगा. उसने कहा ठीक है, आप अगली प्रैक्टिस में बताइएगा. मैंने कहा ठीक है. जब प्रैक्टिस आई, मैं बॉलिंग कर रहा था. शेन बॉन्ड मुंबई के बॉलिंग कोच थे. महेला जयवर्धने नेट्स के पीछे खड़े थे. मैंने स्लो बाउंसर की. मैंने बल्लेबाज को चकमा दिया. शेन बॉन्ड ने पूछा कि तुम्हारी ग्रिप क्या है? क्या तुम ऑफ कटर्स डालते हो? मैंने कहा नहीं, वही सेम ग्रिप है."

बुमराह को सिखाई स्लोअर गेंद 

जहूर ने आगे कहा, "एक या दो दिन के बाद मैं बुमराह के साथ गेंदबाजी कर रहा था. उन्होंने कहा कि पाजी मुझे दिखाओ आपकी ग्रिप क्या है? मैंने उन्हें दिखाया, वो सेम थी. मैंने इस तरह फेंका. उसी एक्शन में आनी चाहिए. फिर उन्होंने गेंद फेंकी और कहा कि यह अलग चीज है. मैं यूएई का खिलाड़ी हूं और वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है. मुझे वाकई में यह अच्छा लगा कि वह इतना बड़ा स्टार है और मुझसे पूछ रहा है." हालांकि जहूर के इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग से क्रिकेट पर संकट, टी20 वर्ल्ड कप के बाद बड़ी सीरीज टली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Praful Hinge Statement: 'मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा', प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया
'मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा', प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया
SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार
पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड
Who is Praful Hinge: कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं प्रफुल हिंगे? जिन्होंने IPL के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास; जानें उनके बारे में सबकुछ
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
Live: अमेरिका ने होर्मुज में की नाकेबंदी, ट्रंप का दावा- ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक, हमें फिर मिला संदेश
श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
श्रमिक आंदोलन के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
हिमाचल में ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के149 पदों पर वैकेंसी, डिप्लोमा और BTech वाले करें आवेदन
Car Emergency Tips: कार में फंस जाएं या ब्रेक हो जाए फेल? ये ट्रिक्स बचा सकती हैं आपकी जान!
Car Emergency Tips: कार में फंस जाएं या ब्रेक हो जाए फेल? ये ट्रिक्स बचा सकती हैं आपकी जान!
Embed widget